फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Murder of a young man revealed in Jajorbas, he took his life due to illicit relation with sister-in-law

Alwar News : भाभी के अवैध संबंधों का पता चलने पर देवर ने ली प्रेमी की जान, जाजोरबास हत्याकांड का खुलासा

Mon, 02 Sep 2024 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

जिले की सदर थाना पुलिस ने जाजोरबास में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के आरोपी की भाभी से अवैध संबंधों के चलते उसने युवक की हत्या कर दी। आरोपी का भाई आर्मी में नौकरी करता है।

विज्ञापन
Alwar: Murder of a young man revealed in Jajorbas, he took his life due to illicit relation with sister-in-law
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर सदर थाना पुलिस ने जाजोरबास निवासी 28 वर्षीय युवक विशाल यादव की हत्या के मामले का पर्दाफाश कर आरोपी भुवनेश्वर उर्फ भुन्त्री मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण भुन्त्री की भाभी से मृतक के अवैध संबंध होना बताया गया है। वारदात में मृतक की प्रेमिका व उसके पति की अभी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ईश्वरसिंह पुत्र रामजस यादव निवासी जाजोरबास ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अगस्त की रात उसका बेटा विशाल करीब सवा 10 बजे के आसपास घर से निकला था, जो कि वापस नहीं लौटा। 31 अगस्त को तड़के 3 बजे हत्यारे भुवनेश्वर ने फोन करके बताया कि विशाल गांव के गेट के पास डिवाइडर पर मृत पड़ा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


घटना की सूचना देने वाले आरोपी भुवनेश्वर उर्फ भुन्त्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका भाई आर्मी में नौकरी करता है ओर विशाल के भाभी से अवैध संबंध थे। घटना की रात को विशाल ने उसकी भाभी को फोन किया, उसे इसका पता लग गया था। इस दौरान विशाल उनके घर की ओर घूमता मिला, इस पर विशाल और भुवनेश्वर में गाली-गलौच व मारपीट हुई। इसी झगड़े में विशाल की मौत हो गई। घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए भुन्त्री ने शव को गांव के गेट के सामने अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे के डिवाइडर के बीच पटक दिया। इसके बाद उसने विशाल के परिजनों को फोन करके सड़क पर शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी भुवनेश्वर उर्फ भुत्री पुत्र दयाराम मेघवाल निवासी जाजोरबास को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed