{"_id":"650f9dd6780f04a39103eb09","slug":"alwar-morale-of-bike-thieves-is-high-money-demanded-for-return-of-stolen-bike-police-busy-in-investigation-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime News: बाइक चोरों के हौसले बुलंद; चोरी की हुई बाइक वापस करने पर मांगे रुपये, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime News: बाइक चोरों के हौसले बुलंद; चोरी की हुई बाइक वापस करने पर मांगे रुपये, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 24 Sep 2023 07:55 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 24 Sep 2023 07:55 AM IST
सार
अलवर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। जहां एक और बाइक चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसमें बाइक चोर ने बाइक मालिक को वापस करने की एवज में 24 हजार रुपये ऑनलाइन लिए; उसके बाद बाइक देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
चोरी की हुई बाइक के वापस करने पर मांगे रुपये
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर में बाइक चोरों के हौसले इतने बुलंद है। पहले बाइक चोरी करते हैं। फिर बाइक मलिक को चोरी की गई बाइक वापस लौटने की एवज में पैसे मांगते हैं। ऐसी घटनाएं जिले में आए दिन होती रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ऐसी ही एक घटना शहर के मिलिट्री हॉस्पिटल के पास निवासी संदीप निर्वाण के साथ हुई। जहां आठ सितंबर को आरआर सर्किल से चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। फिर फोन करके चोरी की गई बाइक देने की एवज में आठ हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
पीड़ित संदीप ने बताया उसके मोबाइल पर साहिल नाम के युवक का फोन आया। जिसने कहा आठ हजार रुपये में आपकी चोरी की गई बाइक वापस मिल जाएगी। संदीप ने आठ हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट किया। तो दोबारा साहिल ने और रुपयों की डिमांड की; जिस पर संदीप ने दोबारा 16 हजार रुपये आरोपी साहिल के अकाउंट में डाल दिए। 24 हजार रुपये लेने के बाद भी साहिल ने बाइक देने से मना कर दिया। उल्टे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के संबंध में संदीप ने पहले बाइक चोरी और फिर धोखाधड़ी कर रुपये ऐंठने व धमकी देने का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश की में जुटी है।
विज्ञापन