फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : Fire broke out due to leakage in gas cylinder, teenager who went to switch off the gas seriously burnt

Alwar News: गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग, चाय की गैस बंद करने गया किशोर गंभीर रूप से झुलसा

Fri, 30 Aug 2024 02:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 02:01 PM IST
सार

घर में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय को बंद करने गया किशोर गैस लीकेज के कारण लगी आग के कारण बुरी तरह झुलस गया। किशोर के बड़े भाई की सूझबूझ से कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। आग से कमरे में रखा सारा सामान भी जलकर खाक हो गया।

विज्ञापन
Alwar : Fire broke out due to leakage in gas cylinder, teenager who went to switch off the gas seriously burnt
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुबह करीब 6.30 बजे दिवाकरी निवासी 14 वर्षीय बच्चा अपने घर में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय बंद करने के लिए गया लेकिन लीकेज के कारण लगी भयंकर आग से गंभीर रूप से झुलस गया और कमरे में रखा करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। फिलहाल बच्चे को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिवाकरी निवासी 14 वर्षीय रचित जाटव अपने मकान के दूसरे कमरे में गैस सिलेंडर पर बन रही चाय को बंद करने के लिए कमरे में घुसा ही था कि गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते कमरे में आग लग गई और वहीं आग में घिर गया। रचित के बड़े भाई अरविंद ने अपनी सूझबूझ से आग बुझाकर अपने छोटे भाई को बचाया। 40 प्रतिशत तक झुलसे रचित को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां बर्न वार्ड में उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


रचित की मां पूजा ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण मैं दूसरे कमरे में सो रही थी। रचित मुझसे बोलकर गया था कि गैस सिलेंडर पर चाय को बंद करने जा रहा हूं, इसके बाद अचानक तेज धमाका हुआ और कमरे में आग लग गई लेकिन बड़े बेटे अरविंद ने तुरंत ही सूझबूझ के साथ आग बुझाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed