{"_id":"66a762aeccba6ac51405681a","slug":"alwar-dead-body-of-a-youth-missing-for-2-days-found-in-johad-body-handed-over-to-family-members-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: गांव के जोहड़ में मिली दो दिन से लापता युवक की लाश, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: गांव के जोहड़ में मिली दो दिन से लापता युवक की लाश, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
Mon, 29 Jul 2024 03:06 PM IST
प्रिया वर्मा
Alwar
Alwar
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2024 03:06 PM IST
सार
जिले के रामगढ़ के नगली मेघा गांव में दो दिनों से लापता युवक का शव गांव के ही जोहड़ में पड़ा मिला। पुलिस ने युवक की लाश का जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक दो दिन पहले घर से कुछ सामान लेने घर से निकला था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के बगड़ तिराया थाना अंतर्गत नगली मेघा गांव से दो दिन पहले लापता हुए 29 वर्षीय युवक की तीसरे दिन गांव के जोहड़ में लाश मिली, जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों सुपुर्द कर दिया।
मृतक के जीजा अजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पवन कुमार पुत्र रमेश 26 जुलाई को पास वाली दुकान पर कुछ सामान लेने गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। 28 जुलाई को गांव के लोगों से पता चला कि पवन गांव के जोहड़ में पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
फिलहाल बगड़ तिराया पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच कर रही है।