फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Crime Big action by Naugaon police smuggler arrested with five illegal guns and country made gun

Alwar Crime: नौगांवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अवैध बंदूक और एक देसी कट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 21 May 2023 08:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 May 2023 08:26 AM IST
सार

अलवर जिले में नौगांवा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अवैध देसी बंदूक और एक देसी कट्टे के साथ एक तस्कर को पकड़ा है।

विज्ञापन
Alwar Crime Big action by Naugaon police smuggler arrested with five illegal guns and country made gun
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले की नौगांवा थाना पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने पांच अवैध देसी बंदूक 315 बोर, एक देसी बंदूक 315 कट्टा रोड, एक मोटर साइकिल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


नौगांवा थानाधिकारी बने सिंह ने जानकारी देते हुए बताया, मुखबिर खास जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपाचे मोटर साइकिल को लेकर सुनहेड़ा से चिड़ावा चौराहा की तरफ आ रहा है, जो अवैध हथियार बेचने की फिराक में है। इस पर तत्काल रूप से मय जाब्ता टीम तैयार कर चिड़ावा चौराहे पर नाकाबंदी की तो सुनहेड़ा की तरफ से एक युवक पावर बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। बाइक रुकवाने पर युवक ने भागने का प्रयास किया। टीम द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया।
विज्ञापन


अनुसंधान में आरोपी ने अपना नाम रमन जाटव निवासी जय सिंह पुरा थाना बड़ौदामेव हाल निवासी घेघोली पुलिस थाना एमआईए होना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी रमन जाटव को ऑर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। वहीं, पुलिस द्वारा मामले को लेकर अनुसंधान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed