{"_id":"6666a5bbec465d954107afe3","slug":"alwar-colony-residents-protested-regarding-water-problem-raised-slogans-against-the-water-supply-department-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पानी की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पानी की समस्या को लेकर कॉलोनीवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की
Mon, 10 Jun 2024 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 10 Jun 2024 12:35 PM IST
सार
पानी की बढ़ती समस्या को लेकर शहर के वार्ड 36 के रहवासियों ने पंप हाउस पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया और जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। प्रदर्शन कर रहे कॉलोनीवासियों ने कहा कि जलदाय विभाग शिकायत करने के बाद भी अवैध कनेक्शनों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के वार्ड 36 अलकापुरी व फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के लोगों ने जलदाय विभाग के पंप हाउस पर पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारे लगाए। लोगों ने कहा कि जब तक उनकी पानी की समस्या का हल नहीं हो जाता, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि अलकापुरी कॉलोनी में वैसे तो करीब 2 साल से पानी की समस्या है लेकिन गर्मियों में यह समस्या विकट हो जाती है और चार दिन में केवल एक बार पानी आता है, उसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है। पूरे शहर में अवैध कनेक्शन हुए पड़े हैं और जलदाय विभाग ने शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
क्षेत्र की पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में पूरा क्षेत्र टैंकरों पर आश्रित है। लोगों ने कहा कि समय रहते जलदाय विभाग अगर उनकी पेयजल समस्या का निस्तारण नहीं करेगा तो आगे समस्या विकट होगी और विरोध प्रदर्शन ही एकमात्र साधन बचेगा।
विज्ञापन