फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Bulldozer runs on the house of history-sheeter Firoz Khan who attacked the police

Alwar: पुलिस पर हमला करने वाले हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान के मकान पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर कर रखा था कब्जा

Thu, 27 Jun 2024 02:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 27 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया गया था। इसके बाद राजस्थान में भी बुलडोजर मॉडल अपनाकर अपराधियों के संपत्ति और घरों पर कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन
Alwar: Bulldozer runs on the house of history-sheeter Firoz Khan who attacked the police
अवैध मकान गिराती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में एनईबी पुलिस थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान सहित कई आरोपियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। बदमाशों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर का कहर शुरू हो गया है। यूआईटी के अधिकारी जेसीबी लेकर सुबह मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसके लिए नगर विकास न्यास ने करीब 10 लोगों को नोटिस देकर सरकारी संपत्ति से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। गुरुवार को नगर विकास न्यास का दस्ते ने आरोपियों के अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया और जेसीबी की सहायता से पक्के निर्माण को तोड़ा जा रहा है। अतिक्रमण की कार्रवाई वाले रास्ते को ब्लॉक किया गया है। लोगों की भीड़ को भी वहां से हटाया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के घरों पर ताला लगा हुआ है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान को पकड़ने गई पुलिस पर वैशाली थाना नगर इलाके के मन्नाका में पथराव किया था। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया और महिलाओं ने आरोपी को पुलिस की गिरफ्त से छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों की सरकारी जमीन पर बनी संपत्तियों का सर्वे किया, जिसमें काफी संपत्ति सरकारी जमीन पर सामने आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed