{"_id":"66bf1ffcdcc7bc949e06338c","slug":"alwar-30-thousand-cheated-by-sending-message-of-part-time-job-on-whatsapp-case-registered-against-cyber-thug-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : व्हाट्स एप पर पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज भेजकर ठगे 30 हजार, साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : व्हाट्स एप पर पार्ट टाइम नौकरी का मैसेज भेजकर ठगे 30 हजार, साइबर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज
Fri, 16 Aug 2024 03:16 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 03:16 PM IST
सार
नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने एक महिला के साथ 30 हजार रुपयों की ठगी कर ली। ठगों ने महिला को व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पार्ट टाइम जॉब दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर रुपये मंगवाए थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर ठगों ने विवेकानंद नगर सेक्टर 4 निवासी महिला रिद्धि से नौकरी दिलाने के नाम पर 30 हजार रुपयों की ठगी कर ली। पीड़ित महिला रिद्धि की परिचित सोनिया ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया था, जिसमें पार्ट टाइम जॉब कर 30 हजार रुपये महीना कमाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने जब दिए गए नंबरों से बात की तो रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठग ने पहले 100 रुपये मांगे फिर 200 और फिर यह सिलसिला 30000 पर आकर रुका। इसके बाद भी ठग लगातार पैसों की डिमांड करने लगे। व्हाट्सएप डीपी का स्क्रीनशॉट लेकर महिला को ब्लैकमेल कर 10 हजार रुपयों की डिमांड की। पैसे नहीं देने पर धमकी भी दी, जिस पर पीड़ित महिला अपने परिवार के लोगों के साथ साइबर थाने पहुंची व संबंधित नंबरों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन