{"_id":"66e4130ea06a1f630b083870","slug":"alwar-2-sisters-got-burnt-due-to-falling-boiling-water-the-accident-happened-while-cooking-corn-on-the-stove-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : खौलता पानी गिरने से झुलसीं सगी बहनें, चूल्हे पर देगची में मक्का पकाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : खौलता पानी गिरने से झुलसीं सगी बहनें, चूल्हे पर देगची में मक्का पकाते वक्त हुआ हादसा
Fri, 13 Sep 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:55 PM IST
सार
अलवर के मालाखेड़ा थाना अंतर्गत नांगल टोडियार निवासी दो सगी बहनें खौलते पानी से झुलस गईं। दोनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जिनमें से बड़ी बहन की हालत ज्यादा खराब है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मालाखेड़ा में नांगल टोडियार गांव की दो सगी बहनें अपने घर में चूल्हे पर देगची में मक्का पकाते समय खौलते पानी से झुलस गईं। दोनों को मालाखेड़ा में उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्चियों के पिता विजेंद्र सेन ने बताया कि कल दोपहर मेरी बेटी आरजू (5 वर्ष) और मनीषा (10 वर्ष ) अपने घर पर चूल्हे पर देगची में मक्का पका रही थीं, तभी छोटी बेटी आरजू चूल्हे में जल रही लकड़ी को खिसकाने लगी, इससे चूल्हे पर रखी देगची गिर पड़ी और दोनों बहनों पर आ गिरी। बड़ी बहन मनीषा अपनी छोटी को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
दोनों बहनों के चिल्लाने पर घर के बाहर काम कर रही उनकी मां सरोज दौड़कर आई तब तक दोनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस चुकी थीं। पड़ोसियों की सहायता से दोनों बहनों को उपचार के लिए मालाखेड़ा में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत के चलते उन्हें उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पिता विजेंद्र सेन ने बताया कि वह खुद हलवाई का काम करता है और उसके 6 बेटे-बेटी हैं। दोनों बहनों को झुलसी हुई अवस्था में पहले मालाखेड़ा और फिर अलवर के जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां इन दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।