फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: 2 died under suspicious circumstances, bodies handed over to relatives, police are investigating

Alwar : संदिग्ध परिस्थितयों में हुई दो की मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे, पुलिस कर रही है जांच

Sat, 28 Sep 2024 04:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 28 Sep 2024 04:27 PM IST
सार

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। बहरहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Alwar: 2 died under suspicious circumstances, bodies handed over to relatives, police are investigating
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं और आगे की जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पहला मामला अलवर के राजगढ़ थाना अंतर्गत गढ़बिनजारी गांव का है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि मृतका का नाम राजवती पति जगत सिंह गूजर है और वह गढ़बिनजारी की रहने वाली थी। विवाहिता की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इधर शहर के एनईबी थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के इंजीनियर सुपरवाइजर 38 वर्षीय रविकांत शर्मा की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रविकांत शर्मा बीती शाम ड्यूटी से घर आने के बाद सो गए, रात करीब साढ़े बारह बजे परिजनों ने उन्हें जगाया लेकिन वे नहीं उठे, जिस पर उन्हें सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बहरहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed