फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alert on the borders of Alwar regarding the nuisance of Nuh Brajmandal Yatra

Rajasthan: नूंह ब्रजमंडल यात्रा उपद्रव; अलवर की सीमाओं पर भी अलर्ट, रामगढ़ सेक्टर में आरएसी की कंपनी तैनात

Tue, 01 Aug 2023 04:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 01 Aug 2023 04:58 PM IST
सार

अलवर के सीमावर्ती हरियाणा के नूंह में कर्फ्यू लगने के बाद अलवर की सीमाओं पर भी अलर्ट जारी किया गया है। रामगढ़ सेक्टर में आरएसी की कंपनी तैनात की गईं हैं। नौगांवा चेक पोस्ट पर 24 घंटे नाका लगाया है।

विज्ञापन
Alert on the borders of Alwar regarding the nuisance of Nuh Brajmandal Yatra
मामले की जानकारी देते पुलिसअधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के सीमावर्ती हरियाणा राज्य के नूंह इलाके में ब्रजमंडल यात्रा में हुए पथराव के बाद इस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और सोमवार को यहां 40 से अधिक गाड़ियां जला दी गईं। फायरिंग में पुलिस और पब्लिक के कई लोग मारे गए। माहौल तनावपूर्ण चल रहा है। केंद्रीय सुरक्षा बल हरियाणा में तैनात किया गया है। उस लिहाज से अलवर की सीमाओं पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


अलवर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि अलवर के नौगांवा थाने से टच करते हुए उनके इलाके की घटना को देखते हुए रामगढ़ सेक्टर में आरएसी की एक कंपनी लगा दी गई है।  अलवर नौगांवा चेक पोस्ट पर 24 घंटे नाका लगाया गया है, जहां सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संबंधित थाना प्रभारी और सीओ को अलर्ट किया गया है कि किसी भी तरह की कोई परेशानी हो, तो तुरंत उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। 
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनता और प्रतिनिधियों से भी संपर्क बनाए हुए हैं कि कोई भी बात हो तो तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचित करें। अभी तक शांति बनी हुई है। फिर भी पूरी तरह पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। हरियाणा से राजस्थान में प्रवेश करने वालों की जांच के सवाल पर उन्होंने कहा क्योंकि बॉर्डर एरिया है और जिनको राजस्थान में एंट्री दी जा रही है, उनके वाहनों और उनकी जांच की जा रही है, ताकि किसी से कभी कोई घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed