{"_id":"5d6a86c48ebc3e93dd48d745","slug":"alwar-teacher-ramesh-chand-meena-reached-home-by-helicopter-on-his-retirement-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट के दिन हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा अध्यापक, 18 मिनट के लिए चुकाए पौने चार लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरमेंट के दिन हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा अध्यापक, 18 मिनट के लिए चुकाए पौने चार लाख रुपये
Sat, 31 Aug 2019 08:27 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 31 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर(प्रतीकात्मक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले में एक अध्यापक शनिवार को अपनी सेवानिवृत्ति के बाद हेलीकॉप्टर से घर पहुंचे। अध्यापक ने इसे आनंददायी अनुभव बताते हुए कहा कि इसके जरिए उन्होंने अपनी पत्नी के हेलीकॅाप्टर में बैठने के सपने को पूरा किया है।
विज्ञापन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सौराई में व्याख्याता रमेश चंद मीणा शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने स्कूल से अपने गांव मलावली (लक्ष्मणगढ़) जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाया था। स्कूल से विदाई के बाद वह अपनी पत्नी सोमती मीणा और पोते अजय के साथ हेलीकॉप्टर से अपने गांव पहुंचे। राज्य में अपनी तरह का यह पहला किस्सा है जब कोई अध्यापक सेवानिवृत्ति के बाद हेलीकॉप्टर से घर पहुंचा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
मीणा ने बताया कि एक दिन छत पर बैठे तो पत्नी ने हेलीकॉप्टर देखकर कहा कि इसमें बैठने का कितना खर्च आएगा। तो उन्होंने सोचा कि पत्नी का यह सपना तो अपनी सेवानिवृत्ति के दिन पूरा कर ही दें। मीणा ने दिल्ली की एक कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया। इस ग्रामीण इलाके में हेलीकॉप्टर आया देख भारी भीड़ जुट गई। सौराई से मलावली गांव की 22 किलोमीटर की दूरी हेलीकॉप्टर ने कुल मिलाकर 18 मिनट में पूरी की।
अपनी पहली हवाई यात्रा को आनंददायक बताते हुए मीणा ने बाद में कहा, हम दोनों (दंपत्ति) ने पहली बार हवाई यात्रा की। बहुत आनंद आया। उन्होंने कहा कि इस हेलीकाप्टर यात्रा पर लगभग पौने चार लाख रुपये का खर्च आया।
मीणा ने 34 साल से अधिक समय तक शिक्षक के रूप में सेवाएं दीं। उनके दोनों बेटे सरकारी सेवा में हैं।