फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar Road Accident three people died of same family due to car hit tree

Alwar Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, सरिस्का घूमकर दिल्ली लौट रहे थे सभी

Sun, 22 May 2022 04:49 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 22 May 2022 04:49 PM IST
सार

अलवर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Alwar Road Accident three people died of same family due to car hit tree
अलवर में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर में रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। अलवर-भिवाड़ी रोड पर भींडूसी गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले धर्मेंद्र (40), उनकी पत्नी मोनिका (36), बेटी बानिया शिवा (12) और बेटा पुलकित (9) कार से दिल्ली जा रहे थे। पूरा परिवार सरिस्का घूमने के लिए आया था। वे लोग सरिस्का घूमने के बाद वापस कार से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र, मोनिका और बेटी शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा पुलकित गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल पुलकित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed