Alwar Road Accident: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, सरिस्का घूमकर दिल्ली लौट रहे थे सभी
अलवर में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दिल्ली निवासी एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में रविवार को सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। अलवर-भिवाड़ी रोड पर भींडूसी गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली के तिलक नगर के रहने वाले धर्मेंद्र (40), उनकी पत्नी मोनिका (36), बेटी बानिया शिवा (12) और बेटा पुलकित (9) कार से दिल्ली जा रहे थे। पूरा परिवार सरिस्का घूमने के लिए आया था। वे लोग सरिस्का घूमने के बाद वापस कार से दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि धर्मेंद्र, मोनिका और बेटी शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा पुलकित गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल पुलकित का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है।