फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar big scam handpump installed without boring people uprooted by hands viral video

Rajasthan Video: हाथों से उखाड़ दिया हैंडपंप, जानें गांव वाले क्यों बन गए 'गदर' फिल्म के 'सनी देओल'

Wed, 25 Jan 2023 08:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 25 Jan 2023 08:52 PM IST
सार

अलवर की चीड़वा ग्राम पंचायत में कुछ दिन पहले हैंडपंप लगाए गए थे। गांव वालों ने चलाकर देखा तो हैंडपंप से पानी नहीं निकला, बल्कि वह हिलने लगा। इसके बाद खुलासा हुआ कि ये हैंडपंप बिना बोरिंग किए सिर्फ फाउंडेशन तैयार कर लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन
Alwar big scam handpump installed without boring people uprooted by hands viral video
गांव वालों ने हाथ से उखाड़ दिया हैंडपंप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव में लोगों ने हाथ से हैंडपंप उखाड़ दिया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग सवाल कर रहें हैं कि ऐसा क्या हुआ कि लोगों ने गदर फिल्म के हीरो सनी देओल की तरह हैंडपंप उखाड़ दिया। आए अब इस पूरे मामले को जान लेते हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये मामला अलवर की चीड़वा ग्राम पंचायत का है। कुछ दिन पहले रामगढ़ इलाके में सरकारी हैंडपंप लगाए गए थे। गांव वालों ने उन्हें चलाकर देखा तो उसमें से पानी नहीं निकला, बल्कि हैंडपंप हिलने लगा। इसके बाद खुलासा हुआ कि ये हैंडपंप बिना बोरिंग किए सिर्फ फाउंडेशन तैयार कर लगा दिए गए हैं। लाखों रुपये के घोटाले की जानकारी लोगों को लगी तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत समिति की साधारण सभा में हुई बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अधिकारियों ने खानापूर्ति कर जांच के लिए कमेटी बना दी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे बाद पंचायत समिति के सदस्य और लोग विरोध करने लगे। विरोध-प्रदर्शन जानकारी एसडीएम को लगी तो उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए। 

बुधवार को विकास अधिकारी रामदयाल वर्मा ने जांच को मौके पर भेजा। इस दौरान जांच टीम को दस में से सिर्फ एक हैंडपंप दिखाई दिया। उन्होंने उसे चलाकर देखा तो उसमे से पानी नहीं निकल रहा था और वह हिल भी रहा था। इसके बाद लोगों ने थोड़ा सा जोर लगाकर उसे हाथों से ही उखाड़ दिया। इसके बाद ये पूरा घोटाला सामने आया है। 


ग्रामीणों और पंचायत समिति से जुड़े सदस्यों का आरोप है कि रामगढ़ में हैंडपंप लगाने में भ्रष्टाचार किया गया है। इस भ्रष्टाचार में शामिल सरपंच और अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बताया जा रहा है सरपंच और अधिकारी ने बिना हैंडपंप लगाए ही पूरा पेमेंट ले लिया है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed