Bharat Jodo Yatra: कौन हैं रफीक खान, जिन्हें राहुल गांधी ने फटकारा, 2018 में टिकट मिला तो चर्चा में आए थे
रफीक खान जयपुर शहर की आदर्श नगर सीट से विधायक हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें पहली बार कांग्रेस ने टिकट दिया था। वे राजस्थान के करोड़पति विधायकों की लिस्ट में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से डांट खाने वाले कांग्रेस विधायक रफीक खान चर्चा हैं। वे जयपुर शहर की आदर्श नगर सीट से विधायक हैं। 2018 में कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद ही रफीक खान चर्चा में आए थे। उस समय भी लोगों ने पूछा था कि कौन रफीक खान? अब एक बार फिर यह सवाल खड़ा हो गया है। आइए, अब इस सवाल के जवाब जानते हैं।
जानिए राहुल ने क्यों डांटा?
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में एंट्री के बाद सोमवार को पहला दिन था। सुबह 6 बजे झालावाड़ के काली तलाई से राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ यात्रा शुरू की। कुछ देर बाद कांग्रेस विधायक रफीक खान ने राहुल गांधी के साथ चलना शुरू किया। इस समय राहुल गांधी यात्रा में शामिल किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे, लेकिन उनसे बात करने के लिए रफीक खान राहुल गांधी को बार-बार टोक रहे थे। इससे परेशान होकर राहुल गांधी ने रफीक को फटकार लगा दी। राहुल की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने रफीक खान को पीछे किया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मंत्री,विधायकों और कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी से बातचीत की होड़ मची हुई है,लेकिन आज यह होड विधायक रफीक खान को भारी पड़ गई। pic.twitter.com/YIZ730KTYb
विज्ञापन विज्ञापन— Dinesh Kasana (@DineshKasana15) December 5, 2022
2018 विधानसभा चुनाव से चर्चा में आए रफीक खान?
राजस्थान की राजनीति में जयपुर शहर की आदर्श नगर सीट से टिकट मिलने से पहले रफीक खान नाम कोई नहीं जानता था। विधानसभा चुनाव के दौरान रफीक खान को टिकट मिलने की कोई चर्चा भी नहीं थी। आदर्श नगर सीट से अशोक गहलोत गुट के राजीव अरोड़ा और पूर्व मंत्री बीना काक के बीच टिकट को लेकर टक्कर थी, लेकिन जब उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ तो उसमें रफीक खान का नाम सामने आया था।
चुनाव प्रचार के समय भी हुई थी गफलत
विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने के बाद भी रफीक खान अपनी जगह नहीं बना पा रहे थे। इसका नजारा उस समय हो रहे प्रचार-प्रसार में भी देखने को मिल था। दरअसल, अशोक गहलोत रफीक खान के समर्थन में सभा करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वह 2 मिनट में ही भाषण खत्म कर चले गए। उनके साथ आईं तत्कालीन राजस्थान स्क्रीनिंग कमेटी की चेयरमैन कुमारी सैलजा ने भी भाषण नहीं दिया था।
सभा में लगे नारे कौन है रफीक खान?
चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करने के लिए योगी आदित्यनाथ जयपुर आए थे। इस दौरान उनकी सभा में रफीक खान कौन है जैसे नारे लगे थे। मामला इतना बढ़ा कि बाद में रफीक खान को सफाई तक देनी पड़ रही थी कि मैं पीसीसी का मेंबर रहा हूं।
अमीर विधायकों की सूची में शामिल हैं रफीक
कांग्रेस विधायक रफीक खान राजस्थान के सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं। वे कार शोरूम और वर्कशॉप के मालिक होने के साथ-साथ खनन का कारोबार भी करते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामें में उन्होंने अपनी संपत्ति 48.50 करोड़ रुपये बताई थी।
चुनाव के समय नहीं थी कार
चुनाव के दौरान करोड़पति विधायक रफीक खान ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में स्वयं के पास कोई कार नहीं होने की बात कही थी। हालांकि, उस समय वे महंगी गाड़ियों से ही प्रचार कर रहे थे। ये गाड़ियां उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर थीं।
गहलोत गुट के नेता हैं रफीक खान
विधायक रफीक खान राजस्थान अल्पसंख्यक बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्हें सीएम अशोक गहलोत गुट का नेता माना जाता है। सचिन पायलट की खिलाफ के समय रफीक ने गहलोत का साथ दिया था।