फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   All the teachers must check the board exam copies

पहले जानी जाती थी इच्छा लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा

Wed, 15 Mar 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
All the teachers must check the board exam copies
बोर्ड अधिकारियों से परीक्षा की जानकारी लेते वासुदेव देवनानी - फोटो : amar ujala
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपी जांचने के लिए बोर्ड प्रशासन पहले इच्छुक शिक्षकों से राय लेता था लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा। सभी को अनिवार्य तौर पर कॉपियां जांचनी होगी। 
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षकों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकण्डरी, सीनियर सैकण्डरी तथा आठवीं बोर्ड परीक्षा की काॅपियां अनिवार्य रूप से चैक करनी होगी। इसमें सिर्फ मानवीय आधार पर छूट दी जा सकती है। 
विज्ञापन


देवनानी ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर में स्थापित कन्ट्रोल रूम एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने एवं नकल कराने वाले स्कूलों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देवनानी ने बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी.एल. चौधरी से परीक्षाओं की जानकारी ली। इस पर बोर्ड प्रशासन ने उन्हें बताया कि प्रदेश में परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। परीक्षा में सुरक्षा के लिए सी.सी.टी.वी. की भी व्यवस्था की गई है। बोर्ड प्रशासन ने जानकारी दी की पहला परिणाम बारहवीं विज्ञान वर्ग का 15 मई तक जारी करने की योजना है।  राज्य में इस वर्ष 32 लाख विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षाएं दे रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed