फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alert in Rajasthan regarding new disease spread in China

Rajasthan: चीन में फैली नई बीमारी को लेकर प्रदेश में अलर्ट, जैसलमेर में बीसीएमएचओ ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Wed, 29 Nov 2023 11:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Nov 2023 11:14 PM IST
सार

Rajasthan News: बीसीएमएचओ डॉ. सोनी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने चीन में फैली नई बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर सभी सीएचसी और पीएचसी में सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Alert in Rajasthan regarding new disease spread in China
अस्पताल का किया गया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने चीन में फैली नई बीमारी को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश जारी किए हैं। हेल्थ विभाग के डायरेक्टर की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। इसे लेकर जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में स्थानीय हेल्थ डिपार्टमेंट ने मॉकड्रिल किया। इस दौरान ऑक्सीजन प्लांट समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बीसीएमएचओ डॉ. मुरलीधर सोनी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाई गईं।

विज्ञापन


डॉ. सोनी ने बताया कि हेल्थ विभाग के डायरेक्टर के निर्देशानुसार सभी सीएचसी और पीएचसी में मेडिकल फैसिलिटी और अन्य सामान दुरुस्त करने का निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, अभी तक बच्चों में निमोनिया की इस बीमारी के लक्षण नहीं आए हैं। विभाग पूरी तरह से अलर्ट है।
विज्ञापन


क्या हैं लक्षण? 
डॉ. मुरलीधर सोनी ने बताया कि खांसी, गले में दर्द या खराश, बुखार, फेफड़े में सूजन, सांस नली में सूजन होने की बात सामने आ रही है। चीन में बच्चों में निमोनिया का एक बड़ा प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि, इसका कोई साफ कारण सामने नहीं आया है। इस बीमारी में तेज बुखार होता है और कुछ बच्चों में पल्मोनरी नोड्यूल विकसित होते हैं। चीन के बच्चों के अस्पतालों पर इसके कारण भारी दबाव है। इस बीच भारत में भी हेल्थ एक्सपर्ट इसको लेकर चेतावनी दे रहे हैं। भारतीय डॉक्टरों ने देश में ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर निगरानी के साथ-साथ स्वच्छता उपाय बढ़ाने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed