{"_id":"75b81a34-7435-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"alert-in-jaipur-due-to-swine-flu-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, जयपुर में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, जयपुर में अलर्ट
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 11 Feb 2013 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वाइन फ्लू के मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुये स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने शहर के बड़े अस्पतालों के साथ ही 35 सरकारी डिस्पेंसरियों में भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
शहर में अब तक स्वाइन फ्लू से 20 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते तीन महीनों में जोधपुर के बाद जयपुर में स्वाइन फ्लू के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। यहां पिछले तीन महीनों में 100 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बढ़ते खतरे को देखते हुये अब स्वाइन फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों की स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाना आवश्यक हो गया है। यही नहीं शहर में स्थित सभी 35 डिस्पेंसरियों के प्रभारियों की बैठक मंगलवार को सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में की जायेगी।
विज्ञापन
अब डिस्पेंसरी में स्क्रीनिंग के बाद मरीज को सीधे शहर के चारों सैटेलाइट अस्पतालों में जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज सवाई मानसिंह अस्पताल में जा रहे थे जिससे आउटडोर में मरीजों का अत्यधिक दबाव हो गया था। मालूम हो की उत्तर भारत में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसके चलते कुछ अन्य राज्यों में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।