फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Youths who went on an educational tour got to know the working of the Supreme Court

Ajmer News: राजकीय विधि कॉलेज के विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का किया भ्रमण, जाना वकील कैसे करते हैं बहस

Wed, 23 Oct 2024 10:44 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 23 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का भ्रमण किया और वहां जजों की बेंच, विधिक कार्यवाही, वकीलों की बहस, बार कक्ष, वकील ड्रेस कोड, अधिवक्ता चेम्बर और लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। विधि दल के सदस्यों ने लाइब्रेरी में जर्नल रेफरेंस भी देखे।

विज्ञापन
Youths who went on an educational tour got to know the working of the Supreme Court
युवाओं ने जानी सुप्रीम कोर्ट की कार्यप्रणाली

विस्तार

राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के विधि स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को समझा। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने देश की शीर्ष अदालत में न्यायिक प्रकरणों की सुनवाई, प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया, वकीलों की बहस, और अंग्रेजी-हिन्दी भाषा के उपयोग सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को जाना।

विज्ञापन


अजमेर के राजकीय विधि महाविद्यालय के शैक्षणिक दल ने सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया और वहां के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दल में योगेश गुर्जर, दीपेश बांता, भूपेंद्र भाटी, राजेश गुर्जर, रमेश मीणा, सत्येंद्र मीणा, दीपक टेलर, राजू लोहार, मोनिका सैनी, मिताली सोनी, किरण सामरिया, पूजा भड़ाना, रीना गोस्वामी आदि विधि स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सुप्रीम कोर्ट का भ्रमण किया और वहां जजों की बेंच, विधिक कार्यवाही, वकीलों की बहस, बार कक्ष, वकील ड्रेस कोड, अधिवक्ता चेम्बर और लाइब्रेरी का भी अवलोकन किया। विधि दल के सदस्यों ने लाइब्रेरी में जर्नल रेफरेंस भी देखे। इसी तरह, दिल्ली हाईकोर्ट में भी उन्होंने प्रकरणों की सुनवाई देखी और कई मामलों के साक्षी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में युवाओं ने वकीलों से मिलकर वकालत की पढ़ाई, प्रायोगिक ज्ञान, ड्राफ्टिंग और बहस के तौर-तरीकों पर चर्चा की। दल में शामिल विद्यार्थियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की कार्यप्रणाली को समझने से उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जो उनके भविष्य में काम आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed