फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Two killed as mosque wall collapses in Ajmer

Rajasthan: अजमेर में मस्जिद की दीवार ढहने से चार बच्चे दबे, दो की मौत, ट्रैक्टर टकराने से हुआ हादसा

Thu, 22 Sep 2022 09:08 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 22 Sep 2022 09:08 AM IST
सार

अजमेर में मस्जिद की दीवार ढहने से चार बच्चे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो मासूमों को मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बच्चियों की उम्र सात और नौ साल है।

विज्ञापन
Two killed as mosque wall collapses in Ajmer
मृतक बच्चियां - फोटो : Social Media

विस्तार

अजमेर के निकटवर्ती ग्राम डूमाड़ा में एक ट्रैक्टर चालक की लापरवाही ने दो बच्चों की जान ले ली। एक ट्रैक्टर मजिस्द की दीवार से टकरा गई। जिससे मस्जिद की दीवार ढह गई और चार बच्चे दब गए। जिसमें से तीन की मौत हो गई।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब एक चालक ने ट्रैक्टर को बैक लिया और ट्रैक्टर दीवार से टकरा गया। जिससे दीवार ढह गई। मलबे में चार बच्चे दब गए। मौके पर जमा लोगों ने बच्चों को आननफानन  में अस्पताल पहुंचाया, जहां दो बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जिया पुत्री रफीक (7) और मोसिना पुत्री चांद मोहम्मद (9) की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे रियान पुत्र रफीक व मुस्कान पुत्री रफीक अभी अस्पताल में भर्ती है और उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर मांगलियावास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मस्जिद के पास ही चौक है, जहां ट्रेक्टर आते जाते हैं। ट्रैक्टर ने बैक लेने के लिए पीछे लिया और दीवार से टकरा गया। जिससे हादसा हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed