फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime: 2 cunning people arrested for cheating by changing ATM cards, 33 ATM cards and car recovered

Rajasthan Crime: अजमेर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार; 33 कार्ड, ज्वेलरी और कार बरामद

Wed, 20 Aug 2025 04:57 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 04:57 PM IST
सार

Ajmer Crime: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खासतौर से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को एटीएम के पास मदद के बहाने फंसाते थे। मौका मिलते ही वे पीड़ितों के एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकाल लेते थे। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ajmer Crime: 2 cunning people arrested for cheating by changing ATM cards, 33 ATM cards and car recovered
एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विस्तार

अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके पास से 33 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक कार और डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी बरामद की गई है।

विज्ञापन

 
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
थानाधिकारी अरविंद सिंह चारण ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फिर दबिश देकर बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम कृष्ण कुमार शर्मा (40) पुत्र जमुना प्रसाद शर्मा और मनोज कुमार (40) पुत्र बलराम सिंह हैं, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। दोनों 16 अगस्त को अजमेर पहुंचे थे और नई वारदात की फिराक में थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ajmer: कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर किया श्रमदान, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बुजुर्गों और महिलाओं को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खासतौर से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को एटीएम के पास मदद के बहाने फंसाते थे। मौका मिलते ही वे पीड़ितों के एटीएम कार्ड बदलकर नकदी निकाल लेते और फिर उस रकम से ज्वेलरी जैसी महंगी वस्तुएं खरीदते। इसी तरह की वारदात किशनगढ़ में की गई थी, जहां दोनों ने ठगी के पैसों से करीब डेढ़ लाख रुपये की ज्वेलरी खरीदी थी। पुलिस ने वह ज्वेलरी भी जब्त कर ली है।

 
शिकायत से खुला मामला
यह कार्रवाई वैशाली नगर निवासी शैलेन्द्र डागा की शिकायत पर दर्ज केस में हुई। शिकायत में बताया गया कि शैलेन्द्र ने अपने बेटे को घरेलू खर्च के लिए एटीएम से पैसे निकालने भेजा था। वहां दो अज्ञात बदमाशों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया और बाद में खाते से दो बार में कुल 19,000 रुपये की निकासी कर ली।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया; पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
 
बड़ा नेटवर्क होने की आशंका
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि आरोपियों का एक बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है, जो विभिन्न शहरों में सक्रिय है। पुलिस को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed