फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Dharmendra Rathore reacts on Bihar Elections Serious Allegations Against Central Govt-Election Commission

Rajasthan: ‘वोट चोरी का इशारा कर रहे बिहार चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे’, राठौड़ के केंद्र-EC पर गंभीर आरोप

Mon, 17 Nov 2025 09:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 17 Nov 2025 09:37 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर में एसआईआर को लेकर बैठक के दौरान धर्मेंद्र राठौड़ ने बिहार चुनाव पर गंभीर आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा किया। राजस्थान सरकार को विफल बताते हुए उन्होंने विकास, अपराध और स्मार्ट सिटी परियोजना पर भी सवाल उठाए।
 

विज्ञापन
Dharmendra Rathore reacts on Bihar Elections Serious Allegations Against Central Govt-Election Commission
आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर स्थित होटल आरटीडीसी अजयमेरू में एसआईआर को लेकर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बिहार चुनाव को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। राठौड़ ने दावा किया कि बिहार चुनाव के चौंकाने वाले नतीजे वोट चोरी की ओर इशारा करते हैं और यह पूरे चुनाव को संदेह के घेरे में डालते हैं।

विज्ञापन

 
महिला मतदाताओं के खातों में 10–10 हजार डालने का आरोप
राठौड़ ने कहा कि चुनाव आचार संहिता के लागू होने के बावजूद बिहार में महिला मतदाताओं के बैंक खातों में दस हजार रुपये जमा किए गए, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत की आशंका को मजबूत करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के सबूत पेश किए जाने के बावजूद आयोग ने कोई कदम नहीं उठाया, जबकि राजस्थान में पिछली गहलोत सरकार की योजनाओं पर तुरंत रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

 
 

Dharmendra Rathore reacts on Bihar Elections Serious Allegations Against Central Govt-Election Commission
पूर्व आरटीडीसी चैयरमेन धर्मेन्द्र राठौड़ ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

अजमेर में एसआईआर की प्रक्रिया पर जताया संतोष
राठौड़ ने कहा कि अजमेर में एसआईआर प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और बीएलए के बीच अच्छा सामंजस्य बना हुआ है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, पार्षद नोरत गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: ‘भाजपा का बस चले तो वह चुनाव करवाए ही नहीं’, धन वितरण और SIR को लेकर निर्वाचन आयोग पर भी बरसे पायलट
 
राजस्थान की ‘डबल इंजन’ सरकार पर राठौड़ का हमला
मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की भजन लाल सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल में राज्य में कोई विकास कार्य नहीं हुआ और जनता निराश है। उन्होंने अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने सेवन वंडर्स को तोड़े जाने को जनता के 20 करोड़ रुपये की बर्बादी बताया। इसके साथ ही अवैध खनन, अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अंता उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद भाया जैन की जीत भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाती है और आने वाले समय में भाजपा की विदाई तय है।
 
अनासागर झील के सीमांकन की मांग
राठौड़ ने अनासागर झील के वेटलैंड क्षेत्र पर भी सवाल उठाए और राज्य सरकार से पहले इसका सीमांकन कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सीमांकन के बाद पूर्व में की गई सीजिंग कार्रवाई को समाप्त कर प्रभावित लोगों को राहत दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed