फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Nagaur News: Dead bodies have to wait even to reach Muktidham, the railway gate has been closed for 8 months

Nagaur News : शवों को मुक्तिधाम तक जाने में भी करना पड़ रहा है इंतजार, आठ महीनों से बंद पड़ा है रेलवे फाटक

Tue, 24 Sep 2024 02:17 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 02:17 PM IST
सार

बीते आठ सालों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है, करीब आठ महीनों से रेलवे फाटक भी बंद पड़ा है, जिसके कारण शहरवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन
Nagaur News: Dead bodies have to wait even to reach Muktidham, the railway gate has been closed for 8 months
देर रात फाटक पर खड़े लोग

विस्तार

शहर में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर पिछले आठ महीनों से बीकानेर रेलवे फाटक बंद पड़ा है, जिससे फाटक के दूसरी ओर जाने में शहरवासियों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां शहर के कई समाजों के मोक्षधाम हैं, साथ ही शहर का मुख्य थाना कोतवाली, कृषि उपज मंडी और अन्य कई बड़े कार्यालय भी यहीं मौजूद हैं लेकिन बीते आठ महीनों से बंद पड़े फाटक के कारण शहरवासी त्रास झेलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों शहरवासियों ने फाटक खुलवाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी और कहा 25 सितंबर तक यदि फाटक नहीं खुलता है तो शहरवासी रेल रोको आंदोलन करेंगे क्योंकि पिछले आठ सालों से ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है और इसी के चलते 8 महीने पूर्व इस फाटक को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


मुक्तिधाम तक जाने में भी करना पड़ता है इंतजार

शहर के 12 समाजों के मोक्षधाम फाटक के दूसरी तरफ होने के कारण कई बार लोगों को शव के साथ घंटों तक सड़क पर इंतजार करना पड़ता है इतना ही नहीं फाटक के उस पार कृषि उपज मंडी समेत अनेक सरकारी कार्यालय भी हैं। अब शहरवासियों ने मिलकर जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 25 सितंबर तक फाटक नहीं खुला तो रेल रोको आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक रूपसिंह पंवार ने बताया कि पिछले आठ महीने से सरकार और जनप्रतिनिधियों के आगे गुहार लगाकर थक गए मगर ना सरकार जागी, ना प्रशासन। अब प्रशासन को जगाने के लिए आज शाम तेजाजी महाराज का जागरण और उसके बाद सुंदर कांड का पाठ किया जाएगा। इसके बाद भी यदि काम नहीं हुआ तो रेल रोको आंदोलन करेंगे।
 

देर रात्रि में खड़े लोग फाटक पर

देर रात्रि में फाटक पर खड़े लोग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed