फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Seven Wonders Demolition: Eiffel Tower razed to ground on 4th day, chisels-hammers being used on Taj Mahal

Seven Wonders Demolition: अजमेर में चौथे दिन जमींदोज हुआ एफिल टावर, ताजमहल पर चल रहे छैनी और हथौड़े

Mon, 15 Sep 2025 08:14 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 15 Sep 2025 08:14 PM IST
सार

Seven Wonders Demolition: अजमेर जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के मेहनत के 11 करोड़ रुपये बर्बाद किए गए। इस नुकसान की भरपाई अधिकारियों की सैलरी से की जानी चाहिए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
Seven Wonders Demolition: Eiffel Tower razed to ground on 4th day, chisels-hammers being used on Taj Mahal
सेवन वंडर्स ध्वस्त करने की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी

विस्तार

अजमेर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गिने जाने वाले सेवन वंडर्स को ध्वस्त करने की कार्रवाई सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई शुरू की है। सोमवार को एफिल टावर का ढांचा पूरी तरह से हटा दिया गया, वहीं पीसा की झुकी हुई मीनार को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। ताजमहल को भी हटाने के लिए मजदूर जुट गए हैं और उसे हथौड़े और छैनी से तोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही यहां का मलबा और लोहा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। अब तक सात में से पांच अजूबे पूरी तरह से जमींदोज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने आनासागर वेटलैंड क्षेत्र में बने इन संरचनाओं को अवैध घोषित किया था। इसके बाद अजमेर विकास प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की। इस पूरे परिसर को 17 सितंबर तक पूर्व की स्थिति में लाने की डेडलाइन तय की गई है। ADA अधिकारियों के अनुसार, सेवन वंडर्स की चारदीवारी भी हटाई जाएगी और यहां खुदाई कर मूल स्वरूप बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन

 
11 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था निर्माण
साल 2022 में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च कर इन सात अजूबों की प्रतिकृतियां तैयार की गई थीं। इनमें रोम का कोलोसियम, मिस्र के पिरामिड, अमेरिका की स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, ब्राजील का क्राइस्ट द रिडीमर, फ्रांस का एफिल टावर, इटली की झुकी हुई मीनार और भारत का ताजमहल शामिल थे। इन संरचनाओं को अजमेर के लिए पर्यटन का नया केंद्र बनाने की योजना थी, लेकिन अब कोर्ट के फैसले के बाद इन्हें पूरी तरह से हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवन वंडर्स ध्वस्त करने की कार्यवाही चौथे दिन भी जारी
 
किस दिन कौन सा अजूबा टूटा?
कार्रवाई के पहले दिन 12 सितंबर को रोम का कोलोसियम ध्वस्त किया गया। दूसरे दिन 13 सितंबर को मिस्र के पिरामिड, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और क्राइस्ट द रिडीमर को गिराया गया। चौथे दिन यानी 15 सितंबर को एफिल टावर को जमींदोज कर दिया गया और पीसा की मीनार तोड़ने का काम शुरू किया गया। अब ताजमहल को हटाने की तैयारी चल रही है।
 
राजनीतिक बयानबाजी भी तेज
सेवन वंडर्स को तोड़े जाने की कार्रवाई के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। अजमेर जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के मेहनत के 11 करोड़ रुपये बर्बाद किए गए। उनका कहना है कि इस नुकसान की भरपाई अधिकारियों की सैलरी से की जानी चाहिए और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।


यह भी पढ़ें- Rajasthan: हरिद्वार से मौत ने किया पीछा! सड़क हादसे में सात लोग मरे फिर नदी में 7 डूबे;रूह कंपाने वाला सिलसिला
 
जनता में नाराजगी और निराशा
स्थानीय लोग भी इस फैसले से निराश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बावजूद यह परियोजना अल्पकालिक साबित हुई। कुछ लोगों का मानना है कि यदि प्रारंभ में ही निर्माण कार्य से पहले वैधानिक अनुमति और पर्यावरणीय नियमों पर ध्यान दिया जाता तो जनता का धन व्यर्थ न होता। वहीं दूसरी ओर, पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से कोर्ट के इस आदेश का स्वागत भी किया जा रहा है।
 
17 सितंबर तक पूरा होगा काम
ADA ने स्पष्ट किया है कि 17 सितंबर तक सेवन वंडर्स का सारा ढांचा, मलबा और चारदीवारी पूरी तरह से हटा दी जाएगी। साथ ही इस क्षेत्र को पहले की स्थिति में लौटाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पालन करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: ‘नरेश मीणा को गुस्सा क्यों आता है?’ सोशल मीडिया के वायरल वीडियो पर धरने के बीच उठा सवाल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed