फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: ‘Why Does Naresh Meena Get Angry?’ Question Arises During Dharna Amid Viral Social Media Video

Rajasthan News: ‘नरेश मीणा को गुस्सा क्यों आता है?’ सोशल मीडिया के वायरल वीडियो पर धरने के बीच उठा सवाल

Mon, 15 Sep 2025 05:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 15 Sep 2025 05:27 PM IST
सार

आज शहीद स्मारक पर धरने से पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नरेश को एक युवक को थप्पड़ मारते देखा गया, जिससे उनके गुस्से को लेकर सवाल उठे- ‘नरेश मीणा को गुस्सा क्यों आता है?’

विज्ञापन
Rajasthan News: ‘Why Does Naresh Meena Get Angry?’ Question Arises During Dharna Amid Viral Social Media Video
नरेश मीणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समरावता थप्पड़ कांड के बाद लगातार चर्चा में रहे नरेश मीणा के आह्वान पर आज जयपुर के शहीद स्मारक हजारों की संख्या में जुटे युवाओं ने यहां पहुंचकर धरना प्रदर्शन में भाग लिया। गौरतलब है कि नरेश मीणा ने पिपलौदी स्कूल हादसे में मृत बच्चों को न्याय दिलाने की मांग पर आमरण अनशन का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री आवास जाकर मुआवजे में मिली बकरियों की वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इस सबके बीच धरने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें नरेश मीणा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आए। इसके बाद से नरेश के गुस्से को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहा है- 'नरेश मीणा को गुस्सा क्यों आता है?' अमर उजाला ने इसी प्रश्न को लेकर धरने में पहुंचे लोगों से बातचीत की। जिस पर लोगों का कहना था कि हम नरेश मीणा का परिवार हैं और वे परिवार के प्रमुख हैं, जिस तरह से परिवार का मुखिया गलत बातों के लिए अपना गुस्सा निकालता है नरेश का गुस्सा भी वैसा ही है। 
विज्ञापन




कुछ लोगों का तो यहां तक कहना था कि उन्हें गुस्सा आता नहीं है, लोग उन्हें गुस्सा दिला देते हैं। उन्हें गुस्सा व्यक्तिगत या संगठनात्मक मुद्दों पर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Udaipur News: कुलगुरु के बयान पर मचा बवाल, एबीवीपी ने टायर जलाकर की नारेबाजी, मौके पर पहुंचा पुलिस बल

इधर धरने के दौरान भी नरेश मीणा अपने समर्थकों पर गुस्सा निकालते देखे गए और धरना स्थल के बाहर जाकर कुछ लोगों को हाथ लगाते और धक्का मारते हुए नजर आए। मीणा के इस व्यवहार ने उन्हें धरने में मौजूद लोगों और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना दिया है। सनद रहे कि इसी गुस्से के परिणाम स्वरूप नरेश को इतने महीनों तक जेल की हवा खानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed