फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   teacher beaten student in Ajmer child eye sight effected

Rajasthan: वाइस प्रिसिंपल ने चौथी क्लास के बच्चे को बेरहमी से पीटा, आंख पर गहरी चोट लगी, धुंधला दिखाई देने लगा

Thu, 18 Aug 2022 08:36 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 18 Aug 2022 08:36 AM IST
सार

पीड़ित बच्चे ने बताया कि वाइस प्रिसिंपल ने अचानक आकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। शिक्षक की अंगूठी से बच्चे के आंख पर गहरी चोट लग गई। जिससे आंखों में सूजन हो गई। बच्चे का पुलिस ने मेडिकल करवाया है और मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
teacher beaten student in Ajmer child eye sight effected
अजमेर में शिक्षक ने बच्चे को पीटा - फोटो : Social Media

विस्तार

जालोर में शिक्षक की पिटाई से दलित बच्चे की मौत पर सियासत जारी है। इसी बीच अजमेर से भी सरकारी स्कूल में बच्चे की पिटाई का केस दर्ज करवाया गया है। आरोप है कि सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने नौ साल के बच्चे की बेहरमी से पिटाई कर दी। जिससे मासूम की आंखों में गहरी चोट आई। पिटाई के कारण अब बच्चे को धुंधला दिखने लगा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिजयनगर के संजय नगर बराल सेकेंड निवासी शंभू सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाया है। जिसमें उसने बताया कि उनका नौ साल का बेटा पंकज सिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की चौथी क्लास में पढ़ाई करता है। मंगलवार को मासूम क्लास से निकलकर टॉयलेट जा रहा था। इसी दौरान स्कूल के वाइस प्रिंसिपल संजय कुमार जोशी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चे की आंख पर सूजन हो गई। उसे अब धुंधला दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


पीड़ित बच्चे ने बताया कि वह शिक्षक से पूछकर टॉयलेट करने जा रहा था। क्लास में दूसरे बच्चे बदमाशी कर रहे थे। इसी दौरान वाइस प्रिंसिपल संजय कुमार जोशी वहां पहुंचे। उसकी पिटाई कर दी। मासूम ने बताया कि प्रिंसिपल ने अंगूठी पहन रखी थी, जिसके कारण उसके आंख पर लग गई। अब उसे धुंधला दिख रहा है। बच्चे को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज करवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने कहा-आरोप झूठे
वहीं आरोपी वाइस प्रिसिंपल संजय शर्मा का कहना रहा कि बच्चे आपस में लड़ रहे थे। जब वह गुजरे तो वे भागे और वह बच्चा नीचे गिर गया। जिससे उसके चोट लगी। मुझपर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। पिता ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बच्चे का मेडिकल भी करवा गया है।


बता दें कि जालोर के सुराणा गांव के नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की पिटाई से मौत हो गई। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। इस बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। मासूम को गंभीर हालत में उदयुपर और अहमदाबाद में ले जाया गया। 24 दिन चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शनिवार शाम को बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले को लेकर खूब राजनीति हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed