फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ajmer News: बोराज तालाब हादसे के बाद कॉलोनियों में हाल-बेहाल, घरों में कीचड़ और मलबा, राहत कार्य पर उठे सवाल

Fri, 05 Sep 2025 04:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 05 Sep 2025 04:41 PM IST
सार

बोराज तालाब की पाल टूटने से जलमग्न हुए स्वास्तिक नगर और अन्य कॉलोनियों के घरों को लाखों का नुकसान हुआ है। जगह-जगह सड़कें धंस गई हैं और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। इस सबसे परे प्रभावितों ने प्रशासन के राहत कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन
Ajmer News: Boraj Tank disaster leaves colonies in chaos, mud and debris everywhere, relief efforts questioned
बोराज तालाब की पाल टूटने से स्वास्तिक नगर में लाखों का नुकसान

गुरुवार देर रात अजमेर के वरुण सागर मार्ग स्थित स्वास्तिक नगर में बोराज तालाब की पाल टूटने से हुए बड़े हादसे के बाद हाल-बेहाल हैं। पाल टूटने के कारण आसपास की कॉलोनियों के लगभग एक हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। पाल टूटने के बाद पानी इतनी तेजी से कॉलोनी में घुसा कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घरों में पानी घुसने से टीवी, फ्रिज, अलमारी और फर्नीचर सहित लाखों रुपए का घरेलू सामान बर्बाद हो गया। पानी के साथ आया कीचड़ घरों के अंदर तक भर गया, जिससे हालात और भी खराब हो गए।

Ajmer News: Boraj Tank disaster leaves colonies in chaos, mud and debris everywhere, relief efforts questioned
पानी के बहाव से वाहन क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं कई घरों के बाहर खड़े लोगों के वाहन भी तेज बहाव में बह गए। कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा तो कुछ पूरी तरह नष्ट हो गए। कॉलोनी की सड़कें भी पानी के दबाव को झेल नहीं पाईं और जगह-जगह से धंस गईं।

Ajmer News: Boraj Tank disaster leaves colonies in chaos, mud and debris everywhere, relief efforts questioned
घर का सामान अस्त-व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और राहत दल मौके पर पहुंच चुके थे और पूरी रात एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी थीं। अब पानी उतरने के बाद कॉलोनी की असल तस्वीर सामने आई है, जहां चारों ओर कीचड़, गंदगी और मलबा फैला हुआ है।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: बोराज तालाब की पाल टूटी, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी, रेस्क्यू के दौरान छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajmer News: Boraj Tank disaster leaves colonies in chaos, mud and debris everywhere, relief efforts questioned
मलबा और कीचड़ फैला - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन केवल फूड पैकेट और आश्वासन बांटकर चला गया, जबकि असली समस्या अभी भी जस की तस बनी हुई है। घरों में कीचड़ जमा है, पीने के पानी और खाने की भारी समस्या है। जिन परिवारों का सब कुछ बर्बाद हो गया, वे अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Ajmer News: Boraj Tank disaster leaves colonies in chaos, mud and debris everywhere, relief efforts questioned
पानी ने फैलाई तबाही - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने और पुनर्वास की ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह हादसा अचानक आया और पूरी तरह अप्रत्याशित था, जिसने उनकी जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी। अब तक के नुकसान का अंदाजा लाखों में लगाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed