फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   State Minister Dharmendra Rathore Says BJP people are becoming an obstacle in the development work

Politics: राज्यमंत्री का आरोप- बीजेपी वाले विकास कार्य में बाधा बन रहे, विधायक देवनानी ने भ्रामक प्रचार किए

Sat, 24 Dec 2022 06:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Dec 2022 06:05 PM IST
सार

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने आरोप लगाया, बीजेपी के जनप्रतिनिधि विकास कार्य में बाधक बन रहे हैं। बीते 13 दिसंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर आरटीडीसी की ओर से तारागढ़ स्थित रेलवे के गेस्ट हाउस पर कैफेटेरिया एवं रेस्ट हाउस बनाने के लिए भूमि आवंटन का आग्रह किया था।

विज्ञापन
State Minister Dharmendra Rathore Says BJP people are becoming an obstacle in the development work
राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ और विधायक वासुदेव देवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सकारात्मक रूप दिखाते हुए अजमेर के रेल मंडल प्रबंधक को पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने और नियम एवं शर्तों के बारे में बातचीत करने के निर्देश दिए थे। रेलवे मंत्री के निर्देशानुसार 14 दिसंबर 2022 को पर्यटन विभाग के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों ने तारागढ़ का मौका मुआयना किया था। उसके बाद पर्यटन विभाग के अधिकारियों और रेलवे के अधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय में विस्तृत चर्चा की थी, जिसमें जिला कलेक्टर अंशदीप एवं पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट सहित रेलवे एवं पर्यटन विभाग के आला अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन


बता दें कि बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने बताया, साल 1935 में निर्मित रेलवे गेस्ट हाउस जर्जर अवस्था में पड़ा है। इसके साथ लगभग 10,000 वर्ग मीटर जमीन है, जिसे लीज पर अथवा किराए पर पर्यटन विभाग को दिया जा सकता है।
विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने पत्र जारी किया था...
पर्यटन विभाग पर्यटन के उद्देश्य से गतिविधियां संचालित कर सकता है। इसके लिए रेलवे के अधिकारियों ने अनुमानित राशि तक का प्रस्ताव पर्यटन अधिकारियों को दिया था। लेकिन बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को आरटीडीसी की ओर से की गई कवायद पसंद नहीं आई और उन्होंने रेलवे मंत्रालय पर दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसके परिणाम स्वरूप रेल मंत्रालय ने 21 दिसंबर 2022 को एक पत्र जारी कर कहा, आरटीडीसी को पर्यटकों को खानपान एवं आवासीय सेवाएं प्रदान करने के लिए तारागढ़ किला अजमेर में रेलवे क्वॉर्टर एवं नवीनीकरण और उपयोग की अनुमति देने का अनुरोध किया है। इस संदर्भ में यह सलाह दी जाती है, रेल मंत्रालय की मौजूदा पर्यटन एवं खान-पान नीतियों के अनुसार इस तरह के पर्यटन उपयोग के लिए रेलवे के क्वॉर्टरों के उपयोग की अनुमति देने का प्रावधान नहीं है। तद्नुसार अनुरोध पर विचार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीडीसी विकास कार्य कर रही...
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया, आरटीडीसी राजस्थान में पर्यटन तारागढ़ पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकास कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि अड़ंगा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, बीजेपी के जनप्रतिनिधि विकास कार्य में रुचि लेते नहीं है और विकास कार्य में राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी का चाल-चरित्र और चेहरा आम जनता के सामने आ गया है, उनकी कथनी और करनी में फर्क स्पष्ट है।


निगम अध्यक्ष राठौड़ ने पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री एवं अजमेर उत्तर से विधायक वासुदेव देवनानी की ओर से रेलवे मंत्रालय द्वारा तारागढ़ पर अनुमति नहीं देने पर कांग्रेस पर तुष्टीकरण का वक्तव्य देने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, विधायक देवनानी ने पिछले 20 साल में अजमेर में कोई विकास कार्य नहीं करवाया है। विकास कार्यों पर गंदी राजनीति कर अड़ंगा लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक देवनानी अनर्गल बयानबाजी कर भ्रामक प्रचार कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। देवनानी 19 साल से अजमेर की जनता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विकासकारी योजनाओं को अपना बताकर उद्घाटन और लोकार्पण कर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed