फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Sirohi Bandra Terminus-Abu Road special train service to operate from Friday

Sirohi: बांद्रा टर्मिनस-आबूरोड स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुक्रवार से, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 28 Dec 2023 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Dec 2023 06:43 PM IST
सार

बांद्रा टर्मिनस-आबूरोड-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवा का संचालन शुक्रवार से किया जाएगा। आबूरोड से मुंबई एवं मुंबई से आबूरोड आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Sirohi Bandra Terminus-Abu Road special train service to operate from Friday
स्पेशल रेल सेवा का संचालन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरोही में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार एवं शनिवार को बांद्रा टर्मिनस-आबूरोड-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। इससे इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को आवाजाही में खासी राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन


मुंबई एवं आबूरोड मार्ग पर यात्री दवाब को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन संचालित की गई है। यह ट्रेन शुक्रवार रात को 10.13 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। ट्रेन बोरीवली, वापी, सूरत, बड़ोदरा, अहमदाबाद, मेहसाणा व पालनपुर होते हुए अगले दिन शनिवार को शनिवार सुबह 9.30 बजे आबूरोड पहुंचेगी। ट्रेन इसी दिन शाम को 3.50 बजे बांद्रा टर्मिनस के लिए प्रस्थान कर जाएगी। ट्रेन में दो सेकेंड एसी, चार थर्ड एसी और 12 द्वितीय श्रेणी शयनयान के साथ दो साधारण श्रेणी एवं दो गार्ड सहित 24 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन


चार जोड़ी रेल सेवाओं के हुबली एवं धारवाड़ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे प्रशासन द्वारा चार जोड़ी रेल सेवाओं के दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली एवं धारवाड़ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, यह परिवर्तन निम्नानुसार रहेगा...

विज्ञापन
विज्ञापन
  • गाड़ी संख्या 16508, बैंगलोर-जोधपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 01.01.24 से बैंगलोर से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।

  • गाड़ी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 02.01.24 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।

  • गाड़ी संख्या 16532, बैंगलोर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 05.01.24 से बैंगलोर से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा। 

  • गाड़ी संख्या 16534, बैंगलोर-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल सेवा, जो दिनांक 07.01.24 से बैंगलोर से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।

  • वहीं, उपरोक्त रेल सेवाओं का अन्य स्टेशनों पर संचालन समय यथावत रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed