{"_id":"65ad0594f82ace988f022614","slug":"shri-ram-hindustan-sena-put-flags-on-vehicles-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir: श्रीराम हिंदुस्तान सेना ने वाहनों पर लगाए झंडे, दुपट्टों का भी किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir: श्रीराम हिंदुस्तान सेना ने वाहनों पर लगाए झंडे, दुपट्टों का भी किया वितरण
Sun, 21 Jan 2024 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 21 Jan 2024 05:22 PM IST
सार
Ram Mandir: अजमेर शहर के आगरा गेट गणेश मंदिर के पास श्रीराम के झंडे दुपहिया वाहन और चोपहिया वाहनों पर लगाए गए। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों को श्रीराम के झंडों से सजाया गया है तो वहीं शहर के मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहे हैं।
विज्ञापन
श्रीराम हिंदुस्तान सेना ने वाहनों पर लगाए झंडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में कल होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों को श्रीराम के झंडों से सजाया गया है तो वहीं शहर के मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में श्रीराम हिंदुस्तान युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवीलाल सोनी द्वारा अजमेर शहर के आगरा गेट गणेश मंदिर के पास श्री राम के झंडे दुपहिया वाहन और चोपहिया वाहनों पर लगाए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी पूरे देशभर में है। इसी क्रम में पूरा देश भगवा रंग में दिख रहा है।
विज्ञापन
सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन
शहर के अनेक स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जा रहा। पूरा देश बड़े ही उत्साह के साथ इस उत्सव को मना रहा हैं। श्री हिंदुस्तान सेवा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल सोनी ने झंडा और दुपट्टा का वितरण किया। इस मौके पर सभी दो पहिया वाहन भगवा रंग में रंगे नजर आए।
विज्ञापन