फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Shri Ram Hindustan Sena put flags on vehicles

Ram Mandir: श्रीराम हिंदुस्तान सेना ने वाहनों पर लगाए झंडे, दुपट्टों का भी किया वितरण

Sun, 21 Jan 2024 05:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 21 Jan 2024 05:22 PM IST
सार

Ram Mandir: अजमेर शहर के आगरा गेट गणेश मंदिर के पास श्रीराम के झंडे दुपहिया वाहन और चोपहिया वाहनों पर लगाए गए। इसके साथ ही शहर के प्रमुख मार्गों को श्रीराम के झंडों से सजाया गया है तो वहीं शहर के मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहे हैं।

विज्ञापन
Shri Ram Hindustan Sena put flags on vehicles
श्रीराम हिंदुस्तान सेना ने वाहनों पर लगाए झंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में कल होने वाले श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरा देश भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों को श्रीराम के झंडों से सजाया गया है तो वहीं शहर के मंदिर भी रोशनी से जगमगा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में श्रीराम हिंदुस्तान युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवीलाल सोनी द्वारा अजमेर शहर के आगरा गेट गणेश मंदिर के पास श्री राम के झंडे दुपहिया वाहन और चोपहिया वाहनों पर लगाए गए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी पूरे देशभर में है। इसी क्रम में पूरा देश भगवा रंग में दिख रहा है।
विज्ञापन


सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन
शहर के अनेक स्थानों पर सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया जा रहा। पूरा देश बड़े ही उत्साह के साथ इस उत्सव को मना रहा हैं। श्री हिंदुस्तान सेवा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीलाल सोनी ने झंडा और दुपट्टा का वितरण किया। इस मौके पर सभी दो पहिया वाहन भगवा रंग में रंगे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed