फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC's various competitive exams will be held from May 4 to May 20, time table released

राजस्थान लोक सेवा आयोग: 4 मई से 20 मई तक होगी RPSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा, टाइम टेबल जारी

Thu, 10 Apr 2025 04:39 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 04:39 PM IST
सार

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित की जा रही हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर नियत समय से पहले पहुंचें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विज्ञापन
RPSC's various competitive exams will be held from May 4 to May 20, time table released
RPSC - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) मई माह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है। आयोग ने इन परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, छह प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाएं 4 मई से 20 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

इसके अलावा, कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन रविवार, 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। यह परीक्षा कुल 52 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके प्रवेश-पत्र 17 अप्रैल को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। मई महीने में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं की शुरुआत 4 मई को जनरल स्टडीज ऑफ राजस्थान विषय के तृतीय प्रश्न पत्र से होगी, जो पीटीआई एवं लाइब्रेरियन परीक्षा 2024 के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 5 मई को लाइब्रेरियन के प्रथम और द्वितीय प्रश्न पत्र तथा 6 मई को फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

7 मई को खान एवं भू-विज्ञान विभाग की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिनमें असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियरिंग और जियोलॉजिस्ट की परीक्षा शामिल है। इसके बाद 12 से 15 मई तक असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एंडोक्राइनोलॉजी, क्लीनिकल हेमोटोलॉजी, ऑर्थो स्पाइन, पीडियाट्रिक हेमोटोलॉजी, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी, यूरो ऑन्कोलॉजी, ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन और हेपेटो-पेनक्रियाटीको-बाइलरी सर्जरी जैसे विषय शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस अधिवेशन के बाद राहुल गांधी पहुंचे सवाई माधोपुर, रणथंभौर टाइगर सफारी का उठाया लुत्फ    

इन्हीं तिथियों के दौरान गृह विभाग के अंतर्गत सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर परीक्षा 2024 भी आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में बायोलॉजी, डीएनए, साइबर फॉरेंसिक, डॉक्यूमेंट, सेरोलॉजी, नारकोटिक्स और फिजिक्स जैसे डिवीजनों की परीक्षा ली जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जनसम्पर्क अधिकारी (PRO) परीक्षा 17 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ये परीक्षाएं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आयोजित की जा रही हैं। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे समय पर अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर नियत समय से पहले पहुंचें, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed