{"_id":"63a70f9080a8b92a76657cc7","slug":"rpsc-paper-leak-rpsc-exam-will-be-held-on-january-29-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC Paper Leak: अगले साल होगी RPSC की परीक्षा, तारीख का हुआ एलान; पेपर लीक मामले में अब तक 49 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC Paper Leak: अगले साल होगी RPSC की परीक्षा, तारीख का हुआ एलान; पेपर लीक मामले में अब तक 49 गिरफ्तार
Sat, 24 Dec 2022 08:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Dec 2022 08:19 PM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का शनिवार को सामान्य ज्ञान का पेपर आउट हो गया। RPSC ने परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है।
विज्ञापन
RPSC की परीक्षा अब 29 जनवरी को होगी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा का शनिवार को सामान्य ज्ञान का पेपर आउट हो गया। इसके बाद आरपीएससी ने शनिवार सुबह नौ से 11 बजे तक होने वाली परीक्षा को निरस्त कर दिया। RPSC ने परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 29 जनवरी 2023 रविवार को होगी।
विज्ञापन
पेपर लीक मामले ने सियासी तूल पकड़ गया है। राजस्थान में कई जगह परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किए गए और सरकार को घेरा गया। बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अजमेर पहुंचकर राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार श्रोत्रिय से मुलाकात की। किरोड़ी ने कहा, पेपर गोपनीय शाखा से लीक हुआ है। दो दिन बाद मैं खुद इसका प्रमाण दूंगा।
विज्ञापन
पेपर लीक होने पर क्या बोले सीएम गहलोत...
पेपर लीक होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान भी सामने आया है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं। लेकिन अनुचित तरीके से परीक्षा पास करने के मंसूबे पाले लोगों का चयन नहीं होने दूंगा। राजस्थान में केवल महेनती बच्चों को ही उनका हक मिलेगा। सीएम ने अभ्यर्थियों से कहा कि वे किसी के बहकावे में आने के बजाय अपनी तैयारी करें। सीएम ने कहा कि बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
विज्ञापन
अब तक 49 लोग गिरफ्तार...
राजस्थान लोक सेवा आयोग की तरफ से पेपर रद्द करने के साथ ही इस मामले में पुलिस और एसओजी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड सुरेश के साथ करीब 49 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सात लड़कियां भी बताई जा रही हैं। पुलिस को पेपल लीक के लिए पहले से इनपुट मिला था, इसके बाद सुबह जालौर से उदयपुर आ रही राजस्थान लोक परिवहन की एक बस में कार्रवाई की गई।
पुलिस ने उदयपुर के बेकरिया थाने के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा है। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि पुलिस की संयुक्त टीम ने जिले के बेकरिया थाने के नजदीक बस को रोका, जिसमें आरपीएससी की परीक्षा देने आ रहे अभ्यर्थी सवार थे। उनके पास से कुछ पेपर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि बस में 40 लोग मौजूद थे, जिन्हें बस में ही तीन से चार लोग पेपर सॉल्व करा रहे थे। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ग्रुप सी की परीक्षाएं आज से शुरू हुई थी...
आरपीएससी की ओर से आयोजित सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के तहत अब तक ग्रुप ए और बी की परीक्षाएं हो चुकी हैं। 9 हजार 760 पद के लिए कुल 12 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें से शनिवार को ग्रुप सी के तहत पहला पेपर सामान्य ज्ञान एवं मनोविज्ञान का होना था। ये पेपर सुबह नौ से 11 तक यह परीक्षा होनी थी। ये परीक्षा प्रदेश के 1 हजार 193 परीक्षा केंद्रों पर होनी थी। इस परीक्षा के लिए तीन लाख 70 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे।