{"_id":"6835a99958641f357d053349","slug":"rpsc-model-answer-key-of-pro-exam-2024-released-opportunity-to-file-online-objections-from-28-to-30-may-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC Update: PRO परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, 28 से 30 मई तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC Update: PRO परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, 28 से 30 मई तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने का मौका
Tue, 27 May 2025 05:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 27 May 2025 05:31 PM IST
सार
RPSC News: जनसंपर्क अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2024, 17 मई 2025 को आयोजित की गई थी। मॉडल उत्तरकुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवारों को आपत्तियां उसी क्रम में दर्ज करनी होंगी, जैसा मॉडल प्रश्न पत्र में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने जनसंपर्क अधिकारी (सूचना एवं जनसंपर्क विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग ने उम्मीदवारों को उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी प्रदान किया है। यह प्रक्रिया 28 से 30 मई 2025 की मध्यरात्रि 12:00 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने की क्या है प्रक्रिया?
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा 17 मई 2025 को आयोजित की गई थी। मॉडल उत्तरकुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवारों को आपत्तियां उसी क्रम में दर्ज करनी होंगी, जैसा मॉडल प्रश्न पत्र में प्रदर्शित किया गया है। उत्तरों पर आपत्ति जताने के लिए स्टैंडर्ड और प्रमाणिक पुस्तकों के प्रमाण ऑनलाइन संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
बिना प्रमाण के प्रस्तुत आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे एलान
विज्ञापन
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क लगेगा 100 रुपये
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति के लिए 100 रुपये (सेवा शुल्क अतिरिक्त) शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' में जाकर संबंधित परीक्षा के ‘क्वेश्चन ऑब्जेक्शन’ लिंक पर क्लिक कर आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शुल्क एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं किया जाएगा और शुल्क के अभाव में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
आपत्तियां केवल एक बार और केवल ऑनलाइन स्वीकार
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल एक बार ही ली जाएंगी और केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। अन्य किसी भी माध्यम जैसे डाक, ईमेल या व्यक्तिगत रूप से भेजी गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही अगर कोई ऐसा व्यक्ति आपत्ति दर्ज करता है जो इस परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुआ है, तो वह आपत्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।
यह भी पढ़ें- Jodhpur: राजस्थान के बड़े अस्पताल में MRI से पहले कपड़े बदल रही थी महिला, दिखा हिडन कैमरा; खौफनाक सच्चाई उजागर
तकनीकी समस्या होने पर मिल सकती है सहायता
ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने में किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आने की स्थिति में अभ्यर्थी recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं या 9352323625 और 7340557555 नंबरों पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।