फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC Recruitment for posts of Assistant Electrical Inspector and Junior Chemist know exam date

RPSC: सहायक विद्युत निरीक्षक और कनिष्ठ रसायनज्ञ के पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा की तारीख जान लें

Wed, 02 Apr 2025 08:07 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 02 Apr 2025 08:07 PM IST
सार

आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सहायक विद्युत निरीक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकते हैं।

विज्ञापन
RPSC Recruitment for posts of Assistant Electrical Inspector and Junior Chemist know exam date
राजस्थान लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने ऊर्जा विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। आयोग ने ऊर्जा विभाग में सहायक विद्युत निरीक्षक के नौ पद तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कनिष्ठ रसायनज्ञ के 13 पद स्वीकृत किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि दोनों पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। सहायक विद्युत निरीक्षक के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2025 से 14 मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक भरे जा सकते हैं, जबकि कनिष्ठ रसायनज्ञ पद के लिए आवेदन नौ अप्रैल 2025 से आठ मई 2025 की रात्रि 12 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ बिल को लेकर अजमेर में प्रदर्शन, मुस्लिमों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


पदों का वर्गीकरण एवं योग्यता
इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण के अनुसार वर्गीकरण एवं अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी आयोग द्वारा बाद में जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें: RPSC विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों को पुनर्गणना का अवसर, जानें प्रक्रिया

महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

  • अभ्यर्थी आवेदन पत्र भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेजों को सही ढंग से अपलोड करें।

  • परीक्षा तिथि एवं स्थान से संबंधित जानकारी यथा समय आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

  • किसी भी तकनीकी समस्या के लिए आयोग के हेल्प डेस्क से संपर्क किया जा सकता है।

  • यह भर्ती राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों को रोजगार देने के उद्देश्य से की जा रही है।

  • इच्छुक अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed