फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Police Arrests 4 Men for Harassing and Making Comments on Israeli Tourist at Kishangarh Dumping Yard

अजमेर: डंपिंग यार्ड घूमने आई इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, पुलिस ने चारों आरोपियों को दबोचा

Tue, 29 Sep 2026 02:01 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 29 Sep 2026 02:01 PM IST
सार

अजमेर के किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। गांधीनगर थाना पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की आगे जांच कर रही है।

विज्ञापन
Ajmer Police Arrests 4 Men for Harassing and Making Comments on Israeli Tourist at Kishangarh Dumping Yard
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अजमेर के किशनगढ़ स्थित डंपिंग यार्ड में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियां करने के मामले में अजमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर एक इजरायली महिला पर्यटक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में कुछ युवक महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणियां करते नजर आ रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर गांधीनगर थाना पुलिस (सउनि राजकुमार) की ओर से स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बनी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि (आईपीएस) और जिला पुलिस अधीक्षक मन हर्षवर्धन अग्रवाला (आईपीएस) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल तथा पुलिस उपाधीक्षक किशनगढ़ धर्मराज चौधरी के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई। गांधीनगर थानाधिकारी अनिल शर्मा (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना संकलन के जरिए आरोपियों को चिन्हित किया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चारों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  राजस्थान : सुप्रीम कोर्ट ने आरसीए चुनाव जारी रखने की अनुमति दी, हाईकोर्ट के फैसले तक परिणाम घोषित करने पर रोक

इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
  • मोहम्मद फुरखान (25 वर्ष) पुत्र मुस्ताक अली, निवासी सराणा रोड, किशनगढ़।
  • मोहम्मद अनीस (21 वर्ष) पुत्र मुस्ताक अली, निवासी सराणा रोड, किशनगढ़।
  • फरहान (24 वर्ष) पुत्र सराज शेख, निवासी रामनेर रोड, किशनगढ़।
  • अख्तर अली (22 वर्ष) पुत्र शकील मोहम्मद, निवासी रामनेर रोड, किशनगढ़।
पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा घटना के संबंध में अलग से प्रकरण दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed