RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड के 10वीं का परिणाम हुआ जारी, 93.6% रहा रिजल्ट; छात्राओं ने फिर मारी बाजी
RBSE 10th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट आज यानी बुधवार (28 मई) को घोषित हो गया है। इसके साथ ही 11 लाख स्टूडेंट का इंतजार अब खत्म हो गया। अमर उजाला पर परिणाम देखने के लिए आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिणाम में सीकर अव्वल
10वीं के रिजल्ट में टॉप पांच जिलों में सीकर पहले नंबर पर है। यहां रिजल्ट 97.56 प्रतिशत रहा। जबकि झुंझुनूं दूसरे, नागौर तीसरे, डीडवाना-कुचामन चौथे और कोटपूतली-बहरोड़ पांचवें नंबर पर रहे। इसी तरह रिजल्ट में सबसे पिछड़ा जिला कोटा रहा, जिसका रिजल्ट 83.92 प्रतिशत रहा।
झुंझुनूं की गुंजन के 3 सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर
झुंझुनूं के नवलगढ़ के इनालिया स्कूल की छात्रा गुंजन ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उसके पिता महिपाल सरकारी टीचर हैं। मां चमेली देवी गृहिणी हैं। गुंजन ने हिंदी, अंग्रेजी और गणित में 100-100, सामाजिक ज्ञान व संस्कृत में 99-99 और विज्ञान में विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए हैं।
प्रियांशु शर्मा ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
इस साल परीक्षा में छात्रों की भागीदारी
पिछली वर्ष का यह था परिणाम
साल 2024 में दसवीं की परीक्षा में कुल 10,60,751 विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 10,39,895 ने परीक्षा में भाग लिया। उस वर्ष छात्रों का परिणाम 92.64% और छात्राओं का 93.46% रहा था। पिछले वर्ष प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों की संख्या 2,74,052 रही थी, जबकि छात्राओं की संख्या 2,71,171 थी। कुल परिणाम 93.3% रहा था।
प्रवेशिका और व्यावसायिक परीक्षाओं में सफलता दर 82.54% दर्ज की गई थी।
प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम
प्रवेशिका परीक्षा 2025 में कुल 7,316 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 7,099 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस वर्ष का कुल परिणाम 83.67 प्रतिशत रहा, यानी लगभग इतने प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। अगर लड़कों की बात करें तो उनका उत्तीर्णता प्रतिशत 82.01 रहा, जबकि लड़कियों का प्रदर्शन इससे बेहतर रहा और उनका उत्तीर्णता प्रतिशत 85.03 प्रतिशत रहा। परीक्षा में कुल 3,310 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 643 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं, 4,006 छात्राओं में से 974 छात्राओं को प्रथम श्रेणी प्राप्त हुई। इस तरह देखा जाए तो न केवल पास होने के मामले में बल्कि प्रथम श्रेणी प्राप्त करने में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा।
शिक्षा मंत्री का बयान
राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम जारी करते हुए सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम ना सिर्फ विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि राज्य के शिक्षा तंत्र की मजबूती को भी दर्शाता है। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और बोर्ड के अधिकारियों को भी इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले वर्षों में बोर्ड परीक्षाओं में और पारदर्शिता एवं डिजिटल साधनों का समावेश किया जाएगा।
विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इस वर्ष भी कई छात्र-छात्राएं ऐसे रहे जिन्होंने विषम परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुछ विद्यार्थियों ने शारीरिक चुनौतियों, आर्थिक विपन्नता या पारिवारिक संकटों का सामना करते हुए प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया है। ऐसे विद्यार्थियों की प्रेरक कहानियाँ समाज में आशा और प्रेरणा का संचार करती हैं। राज्य सरकार की तरफ से बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ मिलेगा, जिसकी घोषणा आगामी दिनों में की जाएगी।
बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम एक बार फिर यह साबित करते हैं कि राज्य के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही पहलों का असर भी इन सकारात्मक परिणामों में देखने को मिलता है। आगामी वर्षों में और बेहतर नतीजों की आशा करते हुए सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।