बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Home   ›   Results  ›   Board of Secondary Education Rajasthan   ›   RBSE Board 10th Result 2025 Declared
university

Board of Secondary Education Rajasthan

RBSE Class 10th Result 2025 Declared

ROLL NO

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक किया गया। आरबीएसई मई 2025 में 10वीं की वार्षिक परीक्षा के नतीजे घोषित करेगा। जो भी छात्र मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम की घोषणा होने के बाद अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर भी अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
RBSE Board High School Result 2025: करीब 10.16 लाख विद्यार्थियों को परिणाम का इंतजार
इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में तकरीबन 10.16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेशभर में 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए। हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी विषय की परीक्षा से हुई। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की गईं। पिछले वर्ष बोर्ड ने 29 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए थे। ऐसे में संभावना है कि इस वर्ष भी नतीजों की घोषणा मई के अंतिम सप्ताह तक होने की उम्मीद है। 

अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देखने और डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, रोल कोड़ और आवेदन संख्या) दर्ज करनी होगी। अमर उजाला की वेबसाइट पर छात्रों को अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी।

Rajasthan Board 10th Result: परिणाम में शामिल होंगे ये विवरण


परिणाम पत्र में प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, डिवीजन और योग्यता स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे। छात्रों को मार्कशीट पर लिखे विवरण को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए क्योंकि उनकी मूल मार्कशीट इसके आधार पर ही प्रिंट की जाएगी। परिणाम की मूल प्रति बाद में स्कूल से प्राप्त करनी होगी।

 

RBSE Rajasthan Board 10th Re-Evaluation: आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की पुनर्मूल्यांक प्रक्रिया


राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम की घोषणा के बाद, जो छात्र अंकों से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों एक आवेदन पत्र भरना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद, संशोधित अंकों को अंतिम माना जाएगा। 

RBSE Board 10th Compartmental Exam: कंपार्टमेंटल परीक्षा


जो छात्र एक या दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने के लिए परीक्षा पास करने का एक और अवसर दिया जाएगा। उन्हें जून 2025 में कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरना होगा।

RBSE 10वीं 2024: परीक्षा परिणाम के आंकड़े

 
विवरण आंकड़े
कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 10,60,751
कुल उपस्थित परीक्षार्थी 10,39,895
कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थी 9,67,392
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.03%
कुल लड़के उपस्थित 5,50,050
कुल लड़के उत्तीर्ण 5,09,580
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.64%
कुल लड़कियां उपस्थित 4,89,845
कुल लड़कियां उत्तीर्ण 4,57,812
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.46%
पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले लड़के 14,686
पूरक परीक्षा में शामिल होने वाली लड़कियां 13,111
कुल पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी 27,797
 

Rajasthan Board Result 2025: आरबीएसई परिणाम अवलोकन तालिका

 
विवरण जानकारी
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर
संक्षेपाक्षर आरबीएसई (RBSE)
स्थापना वर्ष 1957
स्थान अजमेर
परीक्षा का नाम राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2024-25
परीक्षा तिथि 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक
परिणाम तिथि व समय मई 2025 (अपेक्षित)
आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajshaladarpan.nic.in
रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट amarujala.com/results/rajasthan-board/rbse-10th-result-2025
 

Rajasthan Board Result 2024: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

  • सबसे पहले छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर परिणाम सेक्शन में जाएं, जिसका पता है: amarujala.com/results
  • अब यहां पर उपलब्ध विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से राजस्थान बोर्ड चुनें।
  • अब 10वीं कक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परिणाम स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध बटन की मदद से परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
 

RBSE Board 10th Result 2025 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न


2025 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी?
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक पेन और पेपर मोड में हुई।

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी होगा?
आरबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट मई 2025 (संभावित रूप से) में घोषित होने की उम्मीद है।

राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 उत्तीर्ण प्रतिशत क्या है?
आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

एक बार जारी होने के बाद मैं हाई स्कूल  आरबीएसई बोर्ड परिणाम 2025 कहां देख सकता हूं?
आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का परिणाम एक बार जारी होने के बाद अमर उजाला की परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

आरबीएसई 10वीं स्कोरकार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
परिणाम घोषित होने के बाद, आरबीएसई 10वीं के स्कोरकार्ड अमर उजाला की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
एप में पढ़ें

Followed