फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer Sealdah Express Cancelled December February Train Schedule

अजमेर: कोहरे के कारण दिसंबर से फरवरी तक चुनिंदा दिनों निरस्त रहेगी अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस

Sun, 25 Oct 2026 03:39 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 25 Oct 2026 03:39 PM IST
सार

सर्दियों में कोहरे के बीच ट्रेनों का सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित दिनों में रद्द रखने का फैसला किया है। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Ajmer Sealdah Express Cancelled December February Train Schedule
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्दियों के आगमन के साथ ही कोहरे के बीच ट्रेनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूर्व रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। रेल प्रशासन ने अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस का परिचालन दिसंबर से फरवरी तक चुनिंदा दिनों के लिए पूरी तरह रद्द कर दिया है। पटरियों पर गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक न लगे, इसी उद्देश्य से पूर्व रेलवे ने दोनों दिशाओं की इन गाड़ियों के फेरों को स्थगित करने का फैसला किया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


रद्द रहने वाली ट्रेनों की समय-सारिणी
पूर्व रेलवे की ओर से जारी नई समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस दिसंबर से फरवरी तक प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी। यह ट्रेन दिसंबर माह में कुल 14 दिन, जनवरी में 13 दिन और फरवरी में 12 दिन नहीं चलेगी। इसी प्रकार, वापसी दिशा में चलने वाली गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के मध्य तय तिथियों पर रद्द रहेगी। यह ट्रेन भी इन तीनों महीनों में 12 से 14 दिनों तक पटरी से नदारद रहेगी। दिसंबर की शुरुआत से ही दोनों ट्रेनों की सेवाओं में यह कटौती प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: अवैध हथियार आपूर्ति मामले में गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के गिरफ्तार पिता को जेल भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन की अपील
सर्दियों के मौसम में रेलवे के इस निर्णय से राजस्थान और बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों से विशेष अपील की है। रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें। अद्यतन स्थिति जांचने से यात्री किसी भी तरह की असुविधा से बच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed