फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ram Singh Rajpurohit of Pali won the moustache competition in pushkar fair

Pushkar Fair: मेला मैदान में हुआ मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन, पाली के राम सिंह राजपुरोहित ने मारी बाजी

Wed, 13 Nov 2024 04:21 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 04:21 PM IST
सार

Pushkar Fair: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देसी विदेशी सैलानियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय और विदेशी सैलानी बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। बुधवार को मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया है,

विज्ञापन
Ram Singh Rajpurohit of Pali won the moustache competition in pushkar fair
मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के पुष्कर में इन दिनों चल रहे अंतरराष्ट्रीय मेले में देश विदेशी संस्कृति का संगम देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देश ही नहीं बल्कि विदेश के पर्यटक भी भाग लेने के लिए पुष्कर मेले में पहुंचे चुके हैं और मेला मैदान में आयोजित प्रतियोगिताओं का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में देसी विदेशी सैलानियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता को आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्थानीय और विदेशी सैलानी बड़े ही उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। बुधवार को मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया है, जिसमें से एक अनुपस्थित 28 प्रतिभागियों ने राजस्थानी वेशभूषा के साथ अपनी मूंछों का प्रदर्शन किया और देसी विदेशी सैलानियों को आकर्षित किया।
विज्ञापन


मूंछ प्रतियोगिता ने राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी मूंछों का प्रदर्शन पर्यटकों के सामने किया। प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतिभागियों राजस्थानी ड्रेस के साथ ही हाथों में तलवार लेकर आए थे, जिनको हर कोई देखकर उनकी फोटो अपने कैमरों में कैद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बड़ी-बड़ी मूंछों से अपनी पहचान बना चुके प्रतिभागी विदेशों को भी अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। मूंछ प्रतियोगिता में पाली के राम सिंह राजपुरोहित ने प्रथम, शाहपुरा भीलवाड़ा के इशाक खान ने दूसरा तो वहीं जोधपुर के हिमांशु गुर्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मूंछ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे रामसिंह ने कहा कि उनको इस प्रतियोगिता में आकर बहुत अच्छा लगा और उन्होंने अपनी पत्नी के साथ में यह पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने कहा कि वह मूंछों की अपने बच्चों की तरह देखभाल करते है। मूंछ प्रतियोगिता को देखने के लिए मेला मैदान में बड़ी संख्या में देसी विदेशी पर्यटक मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed