{"_id":"6364c2f2803ed93fbe29fc74","slug":"rajasthan-weather-forecast-temprature-down-rain-alert-winter-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: 'धोरों की धरती' वाले गर्म कपड़े निकाल लें, अगर दो दिन के अंदर बारिश हुई तो ठंडी बढ़ना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Forecast: 'धोरों की धरती' वाले गर्म कपड़े निकाल लें, अगर दो दिन के अंदर बारिश हुई तो ठंडी बढ़ना तय
Fri, 04 Nov 2022 01:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Nov 2022 01:15 PM IST
सार
राजस्थान में अगले दो दिन में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में माना जा रहा कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर से सूबे के मौसम बदल सकता है। साथ ही ठंडी हवाओं का असर नजर आएगा।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि, कुछ जगहों पर रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, जिले में अगले दो दिनों के दौरान बारिश की भी संभावना बन रही है। खासतौर से पश्चिमी विक्षोभ का असर एरिया में नजर आ रहा, जिसका आने वाले दिनों में मौसम पर प्रभाव दिखाई देगा। इस बीच शेखावटी अंचल में न्यूनतम तापमान गिरा है। सीकर में रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
बताते चलें, सीकर जिले में पिछले पांच दिनों से न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है। 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास ये बना हुआ है, जिसके चलते लोगों ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री के आस-पास बना है। सबसे ज्यादा असर शेखावटी जिले में ही नजर आ रहा। यह संभावना है कि उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के असर के कारण यहां रात में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
बारिश के बाद और बढ़ेगी ठंड...
राजस्थान में अगले दो दिन में बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में ये माना जा रहा कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 नवंबर से सूबे के मौसम बदल सकता है, ठंडी हवाओं का असर नजर आएगा। यानी लोगों को सर्दियों के कपड़े निकाल लेने चाहिए। अभी मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन