फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: Rucks at Congress Feedback program, pilot-gehlot supporters clashed before Amrita Dhawan's arrival

Rajasthan: हंगामे की भीड़ चढ़ा कांग्रेस का फीडबैक कार्यक्रम, अमृता धवन के पहुंचने से पहले भिड़े कार्यकर्ता

Thu, 18 May 2023 02:47 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 18 May 2023 02:47 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने पहुंची सह-प्रभारी अमृता धवन का कार्यक्रम हंगामे की भेट चढ़ गया। आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के सामने हाथापाई हो गई। सचिन पायलट के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। 
 

विज्ञापन
Rajasthan: Rucks at Congress Feedback program, pilot-gehlot supporters clashed before Amrita Dhawan's arrival
राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान की सह-प्रभारी अमृता धवन के अजमेर आने से पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के गुटों में भिड़ंत हो गई। गहलोत और पायलट समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बैठक स्थल से माइक-साउंड आदि सामग्री हटा ली गई। 

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार अमृता धवन को सरकार और संगठन के बारे में फीडबैक लेने गोविंदम समारोह स्थल आना था। शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने बैठक स्थल पर व्यवस्थाएं की। इस व्यवस्था में तब विघ्न पड़ गया, जब आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। पायलट गुट के विजय जैन ने कहा कि यह बैठक शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित की गई है। राठौड़ का शहर से कोई सरोकार नहीं है। जैन ने यह भी कहा कि पहले हम अमृता धवन को जानकारी देंगे। तब धर्मेन्द्र राठौड़ और उनके समर्थकों ने कहा कि अब हम बैठक स्थल से बाहर नहीं जाएंगे। इस पर विजय जैन और उनके समर्थकों ने अपने माइक, साउंड आदि हटा दिए। तू-तू मैं-मैं के बीच पायलट गुट के कार्यकर्ता बैठक स्थल से बाहर आ गए। बैठक स्थल का माहौल उस समय गरमा गया जब पायलट गुट के कार्यकर्ताओं ने आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ मुर्दाबाद के नारे लगाए। पायलट समर्थकों ने कहा कि राठौड़ की वजह से अजमेर में कांग्रेस का भट्टा बैठा है। हालात को देखते हुए पुलिस को दखल देना पड़ा और राठौड़ को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन


जैन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने बेवजह माहौल बिगाड़ा है। यह लोग राष्ट्रीय सचिव के सामने सच्चाई आने नहीं देना चाहते। हम चाहते थे कि अजमेर में संगठन और सरकार की स्थिति से धवन को अवगत कराएं। गहलोत और पायलट गुटों के झगड़े को देखते हुए अमृता धवन ने कार्यक्रम टाल दिया। धवन को अजमेर पहुंचने पर इसी बैठक में जाना था। अब उन्होंने दरगाह और पुष्कर की यात्रा करने का तय किया। जैन के साथ बैठक से बाहर जाने वालों में मसूदा विधायक राकेश पारीक, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, एडवोकेट हरि सिंह गुर्जर, विपिन बैंसिल, प्रताप यादव आदि शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed