फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan Police has revealed a gang of tribal girls kidnapped and gangraped

राजस्थान : राह चलते युवतियों को किडनैप कर गैंगरेप करने वाले गिरोह का खुलासा, पांच आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Thu, 20 Jan 2022 01:37 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: अजय सिंह Updated Thu, 20 Jan 2022 01:37 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Police has revealed a gang of tribal girls kidnapped and gangraped
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतापगढ़ जिले की धरियावद थाना पुलिस ने राह चलते आदिवासी युवतियों को किडनैप कर गैंगरेप करने वाले और पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। साथ ही पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गैंगरेप में शामिल अभियुक्त पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे अभियुक्तों में से है।

विज्ञापन

 दरअसल, धरियावद थाना पुलिस ने सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर मांडवी रोड स्थित एक खंडहर नुमा मकान के अंदर एस आर पेट्रोल पंप में डकैती डालने की योजना बना रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास मिले मोबाइल में राह चलती आदिवासी युवतियों से गैंग रेप करने की पुष्टि हुई। गैंगरेप की घटना में पेट्रोल पंप में डकैती डालने की योजना बना रहे इन बदमाशों में से ही दीपक कीर नाम के एक अन्य आरोपी के शामिल होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

घटना का विवरण 
 22 दिसंबर की रात करीब दस बजे एक नाबालिग आदिवासी लड़की अपने परिचित के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। एस.आर पेट्रोल पंप के पास रास्ते में बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने उन्हें रूकवाने का प्रयास किया। स्थिति को भांप कर उन्होंने अपनी बाइक भगाई मगर नकाबापोश अभियुक्तों ने उनकी मोटरसाईकिल के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। अभियुक्तों ने नाबालिग लडकी के परिचित के साथ लूट की और मारपीट करके मौके से डरा धमका कर भगा दिया। इसके बाद नाबालिग को जबरन अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी कई बार बलात्कार किया। साथ ही दरिदों ने वीडियो बनाया और पीडि़ता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि इस प्रकार की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed