फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan PM Modi will lay foundation stone of six stations of Ajmer Railway Division

Rajasthan: अजमेर रेलवे मंडल के छह स्टेशनों का पीएम मोदी करेंगे शिलान्यास, जानें क्या होगा खास

Fri, 23 Feb 2024 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 05:13 PM IST
सार

केंद्र सरकार की तरफ से रेलवे क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने के लिए लगातार निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। उदयपुर रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाने का काम चल रहा है। अब अजमेर मंडल में छह स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा। यहां शिलान्यास 26 फरवरी को होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan PM Modi will lay foundation stone of six stations of Ajmer Railway Division
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर मंडल के छह अमृत भारत स्टेशनों एवं 17 रेल पलाई ओवर/अंडरपास का शिलान्यास व लोकार्पण आगामी 26 फरवरी को किया जाएगा। इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी के लिए शुक्रवार को मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मंडल कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित इस प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक राजीव धनखड़ के अलावा अपर मंडल रेल प्रबंधक बलदेव राम व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार महला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मंडल ने प्रबंधक राजीव धनखड़ ने कहा कि वर्तमान में अजमेर मंडल सहित उत्तर पश्चिम रेलवे में रेल विकास की विभिन्न परियोजनाओं के कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में  अजमेर मंडल के छह स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकास एवं 17 आरओबी/आरयूबी/सबवे का शिलान्यास व लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 26 फरवरी 2024 को किया जाएगा। अजमेर मंडल के छह स्टेशनों में अजमेर, ब्यावर, फतेहनगर, जवाई बांध, रानी और सोमेसर स्टेशन शामिल हैं, जिन्हें अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल के 554 रेलवे स्टेशन का शिलान्यास और एक स्टेशन का लोकार्पण और 1500 रेल फ्लाई ओवर/रेल अण्डरपास का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें उत्तर पश्चिम रेलवे के 24 स्टेशन शामिल हैं। अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत इन स्टेशनों पर कई विकास कार्य किए जाएंगे। अलग प्रवेश और निकास द्वार के साथ सर्कुलेटिंग क्षेत्र का विकास, ऑटो, दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग, यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए पोर्च, मुख्य प्रवेश द्वार पर पोर्च सहित नया स्टेशन भवन, प्लेटफार्म शेल्टर, दिव्यांगजनों के लिए सुविधायुक्त शौचालय, पानी बूथ, बेहतर साइनेज, प्लेटफार्मों पर कोच इंडिकेशन बोर्ड, फर्नीचर तथा 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों में विकसित भारतीय रेल के संबंध में जागरुकता फैलाने के लिए अजमेर मंडल पर विभिन्न स्कूलों में "2047 के विकसित भारत की विकसित रेल" विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें मंडल पर स्थित 35 स्कूलों में ड्राइंग, निबंध एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 2500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को 26 फरवरी 2024 को मण्डल के  विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले समारोह के दौरान पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed