{"_id":"64216915c343dff9960bcd84","slug":"rajasthan-news-minimum-1000-rupees-social-security-pension-will-be-available-in-rajasthan-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: न्यूनतम 1000 रुपये मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राज्य सरकार पर आएगा 2,222 करोड़ का अतिरिक्त भार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: न्यूनतम 1000 रुपये मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राज्य सरकार पर आएगा 2,222 करोड़ का अतिरिक्त भार
Mon, 27 Mar 2023 03:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 27 Mar 2023 03:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मौजूदा समय मे दी जा रही 500 से 750 रुपये प्रतिमाह पेंशन राशि अब न्यूनतम एक हजार रुपए प्रति माह मिलेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि में गहलोत सरकार ने बढ़ोतरी की है। अब 500 और 750 रुपये की जगह सीधे एक हजार रुपये दिए जाएंगे। राजस्थान सीएम गहलोत ने कहा, प्रदेश के सभी कमजोर वर्गों की सहायता करना राज्य सरकार का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मई 2023 से न्यूनतम 1000 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन मिलने लगेगी। गहलोत की स्वीकृति से पेंशनधारियों को आर्थिक संबल मिलेगा। वृद्धावस्था, सिंगल वूमन, विशेष योग्यजन, लघु और सीमांत किसान पेंशन में पात्र आवेदकों को बढ़ी हुई पेंशन राशि मई महीने से मिलेगी, जो कि एक जून 2023 को दी जाएगी।
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं में पेंशन दरों में वृद्धि से अब राज्य सरकार पर प्रतिमाह 185 करोड़ रुपये और प्रतिवर्ष 2222.70 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा। अभी प्रति माह लगभग 700 करोड़ रुपये ख़र्च होते हैं। मुख्यमंत्री ने साल 2023-24 के बजट में न्यूनतम पेंशन राशि को बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की घोषणा की गई थी।