{"_id":"63676ea0bdaade6fc078bd12","slug":"rajasthan-news-high-speed-innova-collided-with-electric-pole-one-student-died-on-the-spot-three-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: तेज रफ्तार इनोवा बिजली के खंबे से टकराई, एक छात्र की मौके पर मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: तेज रफ्तार इनोवा बिजली के खंबे से टकराई, एक छात्र की मौके पर मौत, तीन गंभीर
Sun, 06 Nov 2022 01:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sun, 06 Nov 2022 01:51 PM IST
सार
राजस्थान के अजमेर जिले में तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर बिजली के खंबे से टकरा गई। एक स्कूली छात्र की मौके पर मौत हो गई। तीन गंभीर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अजमेर में सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर इनोवा कार बिजली के खंबे से टकरा गई। उसमें सात-आठ स्कूली बच्चे सवार थे। एक स्कूली बच्चे की मौके पर मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह छात्र वॉलीबॉल स्पर्धा में भाग लेने के लिए अजमेर से मसूदा जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसा गंगा पीर बाबा की मजार के पास हुआ। बिजली के खंबे से टकराकर इनोवा कार पांच बार पलटी खाई और एक दूध डेरी की दीवार में जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गी। आसपास के लोग वहां जमा हो गए। उन्होंने घायलों को कार से निकाला। मौके पर एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस वहां पहुंची और घायलों को जेएलएन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। घायल छात्रों का उपचार जारी है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गाड़ी रफ्तार से थी। बिजली के खंबे से टकराई तो खंबा टूट गया। उसके बाद गाड़ी ने कुछ पलटी खाई और डेरी में भिड़ गई।
विज्ञापन
रामगंज थाने के एसआई मनीराम ने बताया कि सेंट्रल स्कूल के बच्चे मसूदा जा रहे थे। यश नामक लड़के की मौत हो गई है। तीन ज्यादा घायल है। परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं। गाड़ी चालक की लापरवाही थी या नहीं, यह जांच में पता चलेगा।
विज्ञापन