फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan News: After theft in broad daylight in Ajmer, 500 rupees each were distributed among the children

Ajmer News: चोरों का दुस्साहसी अंदाज, दिनदहाड़े खंगाले पांच घर, फिर स्कूली बच्चों को बांट दिए 500-500 के नोट

Wed, 06 Aug 2025 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 06 Aug 2025 07:02 PM IST
सार

स्थानीय लोगों ने इसे सामान्य चोरी नहीं, बल्कि दुस्साहसिक डकैती करार दिया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Rajasthan News: After theft in broad daylight in Ajmer, 500 rupees each were distributed among the children
बच्चों को पैसे बांटते आरोपी कैमरे में हुए कैद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र के जाटिया गांव के समीप राधा कृष्ण कॉलोनी में दोपहर एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े एक बजे के आसपास कॉलोनी के पांच मकानों के ताले तोड़े और उनमें से दो घरों से करीब एक लाख रुपये नकद और करीब सात से आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।

विज्ञापन


चोरी की यह घटना जहां एक ओर हैरान करने वाली है। वहीं दूसरी ओर चोरों का अंदाज़ और भी चौंकाने वाला रहा। चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने कॉलोनी के बाहर स्कूल से लौट रहे बच्चों को रोककर उन्हें खुलेआम 500-500 रुपये के नोट बांटे। जिन बच्चों को पैसे नहीं मिले, उन्हें आवाज देकर बुलाया गया और नोट थमाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शहर में आज 11 से 4 बजे तक नहीं आएगा पानी, मरम्मत कार्यों के चलते जलापूर्ति बाधित

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने चेहरे पर कोई नकाब नहीं पहन रखा था और चोरी के बाद भी वे बेखौफ होकर कॉलोनी में काफी देर तक घूमते रहे। चोरी के समय कॉलोनी के पुरुष काम पर बाहर थे और महिलाएं पास के एक घर में मेहंदी लगवा रही थीं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि एक तरह की डकैती की श्रेणी में आती है, क्योंकि चोरों का अंदाज़ पूरी तरह से दुस्साहसी था। घटना के बाद कॉलोनी सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed