{"_id":"6371ed0061d7f877aa106d26","slug":"rajasthan-news-a-noose-made-from-mother-s-sari-in-ajmer-a-student-of-class-viii-swung-on-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: अजमेर में मां की साड़ी से बनाया फंदा, उस पर झूल गया आठवीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: अजमेर में मां की साड़ी से बनाया फंदा, उस पर झूल गया आठवीं का छात्र
Mon, 14 Nov 2022 12:53 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 14 Nov 2022 12:53 PM IST
सार
अजमेर में आठवीं कक्षा के एक छात्र ने मां की साड़ी से फंदा बनाया और उस पर झूल गया। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
अजमेर में आठवीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर में रविवार को 16 साल के नाबालिग ने घर पर मां की साड़ी से फांसी लगाई और जान दे दी। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों को भी किसी तरह का कोई शक नहीं है। इस वजह से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपनी जांच कर रही है।
विज्ञापन
अजमेर के गांधीनगर धोलाभाटा में यह हादसा हुआ। चेतन बुंदेल (16 वर्ष) पिता ललित बुंदेल ने अपने कमरे में मां की साड़ी से पंखे पर फंदा लगाया और उस पर झूल गया। जब बेटा काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो मां ने कमरे में झांककर देखा। वहां बेटा झूलता मिला। अलवर गेट थाना पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
आठवीं का छात्र था चेतन
परिजनों ने बताया कि चेतन बुंदेल कक्षा आठवीं का छात्र था। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने भी किसी तरह का शक नहीं जताया है। इस वजह से यह पता नहीं चल सका कि आत्महत्या क्यों की है। पुलिस कारणों का पता लगा रही है। इसके लिए परिजनों, बच्चे के दोस्तों, शिक्षकों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन