{"_id":"63ea73de5b203ca7be0e32f0","slug":"rajasthan-gehlot-government-transfer-of-75-ips-officers-in-rajasthan-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 75 IPS अफसरों के तबादले, रवि प्रकाश मेहरड़ा और जंगा श्रीनिवास बने DG, दिनेश एमएन ACB से यहां शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 75 IPS अफसरों के तबादले, रवि प्रकाश मेहरड़ा और जंगा श्रीनिवास बने DG, दिनेश एमएन ACB से यहां शिफ्ट
Mon, 13 Feb 2023 11:16 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:16 PM IST
सार
राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 75 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। रवि प्रकाश मेहरड़ा और जंगा श्रीनिवास डीजी पद पर लगाए गए हैं। दिनेश एमएन एसीबी से क्राइम ब्रांच में शिफ्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
शासन सचिवालय, राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की गहलोत सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी सर्जरी करते हुए 75 आईपीएस अफसरों को सोमवार रात तबादले कर इधर से उधर कर दिया। दो एडीजी डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा और जंगा श्रीनिवास राव को एडीजी से डीजीपी के पद पर प्रमोट किया गया है। डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा को एडीजी क्राइम ब्रांच से डीजीपी, सिविल राइट्स एंड साइबर क्राइम राजस्थान जयपुर और जंगा श्रीनिवास राव को एडीजी पुलिस आर्म्ड बटालियन और राज्य आपदा राहत बल से हटाकर डीजीपी ट्रेनिंग, राजस्थान जयपुर के पद का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
एसीबी में चर्चित आईपीएस अफसर दिनेश एमएन को एडीजी एसीबी-2 जयपुर से एडीजी पुलिस क्राइम ब्रांच राजस्थान जयपुर के पद पर शिफ्ट कर दिया गया है। जोधपुर रेज के आईजी पुलिस पी रामजी को जयपुर में एडीजी सिक्योरिटी पद पर प्रमोट किया गया है।
विज्ञापन
बिपिन कुमार पाण्डेय को भी आईजीपी मानवाधिकार पुलिस मुख्यालय जयपुर से एडीजी पुलिस कल्याण राजस्थान, जयपुर के पद पर प्रमोट किया गया है। इसी तरह आलोक कुमार वशिष्ठ को आईजीपी रेल्वेज जयपुर से एडीजी पुलिस राज्य आपदा राहत बल राजस्थान के पद प्रमोट कर पोस्टिंग दी गई है।
विज्ञापन
भूपेंद्र साहू को आईजीपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से हटाकर आईजीपी साइबर क्राइम राजस्थान के पद पर महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई है। नवज्योति गोगोई को आईजीपी राजस्थान पुलिस अकादमी से हटाकर आईजीपी, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय जयपुर के पद पर लगाया गया है। प्रफुल्ल कुमार का तबादला आईजीपी उदयपुर रेंज से आईजीपी क्राइम पुलिस मुख्यालय राजस्थान जयपुर के पद पर किया गया है।
हिंगलाजदान को आईजीपी सिविल राइट्स जयपुर से हटाकर आईजीपी इंटेलीजेंस जयपुर के पद पर लगाया गया है। विकास कुमार को आईजीपी, आतंकवाद निरधक दस्ता एटीएस, जयपुर से हटाकर आईजीपी स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो राजस्थान जयपुर पद पर पोस्टिंग दी गई है। राजेंद्र सिंह को आईजीपी क्राइम ब्रांच राजस्थान जयपुर से आईजीपी लॉ एंड ऑर्डर पुलिस मुख्यालय के पद पर पोस्टिंग दी गई है।
IPS अफसर का नाम - नया पद
1.डॉ.रविप्रकाश मेहरड़ा— डीजी पुलिस सिविल राइट्स एवं साईबर क्राइम
2.जंगा श्रीनिवास— डीजी पुलिस, प्रशिक्षण राजस्थान जयपुर
3.डॉ.प्रशाखा माथुर— एडीजी पुलिस पुनर्गठन एवं नियम,पुलिस मुख्यालय
4.सुष्मित विश्वास— एडीजी, राज.राज्य मानवाधिकार आयोग,जयपुर
5.दिनेश एमएन— एडीजी अपराध शाखा,राजस्थान,जयपुर
6.संजीब कुमार नार्जरी— एडीजी,क्म्यूनिटी पॉलिसिंग,जयपुर
7.विशाल बंसल—एडीजी, आम्र्ड बटालियन,जयपुर
8.विपिन कुमार पांडेय, एडीजी,पुलिस कल्याण,राजस्थान
9.आलोक कुमार वशिष्ट, एडीजी,राज्य आपदा राहत बल,जयपुर
10.पी.रामजी, एडीजी,सुरक्षा, जयपुर
11.भूपेन्द्र साहू, आईजी,साईबर क्राइम
12.नवज्योति गोगोई, आईजी,कार्मिक,पुलिस मुख्यालय
13.प्रफूल्ल कुमार, आईजी, क्राइम पुलिस
14.राघवेन्द्र सुहासा, आईजी पुलिस रेलवेज,राजस्थान
15.हिंगलाजदान,आईजी,इंटलिजेंस
16.विकास कुमार,आईजी,एससीआरबी
17.किशन सहाय मीणा, आईजी, मानवाधिकार,पुलिस मुख्यालय
18.राजेन्द्र सिंह, आईजी, पुलिस कानून,एवं व्यवस्था
19.जयनारायण,आईजी,जोधपुर रेंज
20.संदीप सिंह चौहान,आईजी क्म्यूनिटी पॉलिसिंग
21.अजयपाल लांब, आईजी,उदयपुर रेंज
22.परमज्योति, आईजी,पुलिस सर्तकता,जयपुर
23.सत्येन्द्र सिंह, आईजी,एसओजी
24.अशोक कुमार गुप्ता,आईजी,पुलिस मुख्यालय
25.सवाई सिंह गोदारा, आईजी,एसीबी
26.अनिल कुमार टांक, डीआईजी, पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड
27.कैलाश चंद्र विश्नोई,अति.पुलिस आयुक्त,प्रथम,आयुक्तालय जयपुर
28.प्रीति चंद्रा,डीआईजी, गुहरक्षा
29.हरेन्द्र कुमार महावर,डीआईजी,आरपीटीसी
30.श्वेता धनखड़,डीआईजी, आरएसी
31.अजय सिंह,डीआईजी,पुलिस एसएसबी,उदयपुर
32.योगेश यादव,डीआईजी,एसओजी,जयपुर
33.कुंवर राष्ट्रदीप, अति.पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,आयुक्तालय जयपुर
34.कल्याण मल मीणा, डीआईजी,पुलिस एसएसबी कोटा
35.अनिल कुमार द्वितीय, डीआईजी, एसएसबी जोधपुर
36.प्रदीम मोहन शर्मा,उपनिदेशक,आरपीए जयपुर
37.दीपक भार्गव,निदेशक, इंटलिजेंस अकादमी,जयपुर
38.सुनील कुमार विश्नोई, डीआईजी, एसएसबी,भरतपुर
39.मनीष अग्रवाल द्वितीय,डीआईजी पुलिस प्रशिक्षण,जयपुर
40.शिवराज मीणा,डीआईजी, पुलिस मानवाधिकार,पुलिस मुख्यालय
41.डॉ.रामेश्वर सिंह, डीआईजी,यातायात,पुलिस आयुक्तालय,जयपुर
42.देशमुख परिस अनिल,एसपी गंगानगर
43.डॉ.राजीव पचार, एसपी,जयपुर ग्रामीण
44.मनोज कुमार, एसपी धौलपुर
45़.आनंद शर्मा, एसपी अलवर
46.भुवन भुषण यादव,एसपी साईबर क्राइम,जयपुर
47.शरद चौधरी,एसपी कोटा शहर
48.राशि डोगरा डूडी, डीसीपी नॉर्थ,जयपुर आयुक्तालय
49.किरन कैंग, एसपी जालोर
50.अभिजीत सिंह, एसपी बांसवाड़ा
51.शांतनु कुमार,एसपी, एटीएस जयपुर
52.देवेन्द्र कुमार विश्नोई, एसपी,यातायात, पुलिस मुख्यालय
53.तेजस्वनी गौतम,एसपी बीकानेर
54.अनिल कुमार,एसपी भिवाड़ी
55.धमेन्द्र सिंह,एसपी जोधपुर ग्रामीण
56.सुधीर चौधरी,एसपी हनुमानगढ़
57.हर्षवर्धन अगरवाला, एसपी,सवाईमाधोपुर
58.राजेश कुमार मीणा,एसपी चूरू
59.दिगंत आनंद,एसपी,बाड़मेर
60.राजर्षि राज वर्मा,एसपी टोंक
61.विकास सांगवान,एसपी,एसओजी,जयपुर
62.ज्येष्ठा मैत्रेयी,एसपी,क्राइम,पुलिस आयुक्तालय,जयपुर
63.अमित कुमार,एसपी,प्रतापगढ़
64.कुंदन कंवरिया,एसपी डूंगरपुर
65.मनीष त्रिपाठी,एसपी,इंटलिजेंस, जयपुर
66.सुधीर जोशी,एसपी,राजसमंद
67.राजकुमार चौधरी,एसपी बारां
68.ज्ञानचंद यादव,डीसीपी ईस्ट,जयपुर आयुक्तालय
69.करण शर्मा,एसपी,सीकर
70.सुशील कुमार,एडि.एसपी,अजमेर
71.बृजेश ज्योति उपाध्याय,एडि.एसपी भरतपुर
72.रंजीता शर्मा, एडि.एसपी, उदयपुर
73.हरिशंकर,एडि.एसपी, बीकानेर
74.सुमित मेहरड़ा, परिसहाय,राज्यपाल,राजस्थान
75.प्रवीण नायक, एडि.एसपी,पाली